फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Illegal firecracker worth Rs 4 lakh caught from Mahendrapuri Colony

Jhansi News: महेंद्रपुरी कॉलोनी से पकड़ा गया चार लाख रुपये का अवैध पटाखा

Tue, 07 Nov 2023 11:19 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Illegal firecracker worth Rs 4 lakh caught from Mahendrapuri Colony
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। सीपरी बाजार के ग्वालियर रोड स्थित महेंद्रपुरी कॉलोनी में बिना लाइसेंस और कागजात के करीब चार लाख रुपये के अवैध पटाखा को पुलिस ने पकड़ा। शिकायत मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सारा पटाखा बरामद कर लिया। पुलिस को महेंद्रपुरी कॉलोनी स्थित एक गोदाम में पटाखों के अवैध जखीरे के होने की सूचना मिली थी। मंगलवार शाम करीब छह बजे सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोदाम के गेट में ताला बंद था। इसकी सूचना मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार को दी गई। थोड़ी देर में मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार भी वहां पहुंच गए। इसके बाद गोदाम का ताला तोड़ा गया। अंदर कमरे में करीब चार लाख रुपये का अवैध पटाखा रखा हुआ था। पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की लेकिन, कोई कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने सारा पटाखा जब्त कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय के मुताबिक छानबीन में मालूम चला कि पटाखों का यह जखीरा सत्यम सेन पुत्र राजीव ने एकत्रित किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed