फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   illegal construction destroyed by nagar nigam team

नगर निगम की जमीन पर कर लिया अवैध निर्माण, तुडवाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
illegal construction destroyed by nagar nigam team
नगर निगम टीम ने ध्वस्त कराया अवैध निर्माण। - फोटो : AMAR UJALA
नगर निगम की जमीनों पर अवैध कब्जे के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अवैध  निर्माण को ध्वस्त करने में नगर निगम का प्रवर्तन दल तेजी से जुटा हुआ है।  बृहस्पतिवार को प्रवर्तन दल ने वार्ड नंबर नौ हसारी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। नगर निगम अधिकारियों को शिकायत मिली की कि वार्ड नंबर नौ हंसारी में कुछ  लोगों ने पोल के किनारे स्थित नगर निगम की जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया  है। अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम की जमीन को अपने घर में मिला लिया। इस पर  बृहस्पतिवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल हसारी पहुंचा। जहां टीम ने अवैध  निर्माण को तुड़वाया। इसे लेकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।  प्रवर्तन दल की टीम लगातार संपत्तियों की निगरानी कर रही है। प्रवर्तन दल  के प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी ने बताया कि हसारी में लोगों को समझाकर अवैध  निर्माण ध्वस्त कराया है। प्रवर्तन दल में सूबेदार त्रिभुवन पस्तोर, अरविंद  यादव, हवलदार विक्रम सिंह, सुमन, मनोज कुमार, तेज करन, सुदेश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed