{"_id":"6101c33e8ebc3e094d754d8c","slug":"if-you-are-interested-in-finding-cures-for-diseases-then-take-admission-in-biomedical-science-jhansi-news-jhs200641155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों के इलाज खोजने में है रूचि तो लें बायोमेडिकल साइंस में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों के इलाज खोजने में है रूचि तो लें बायोमेडिकल साइंस में प्रवेश
विज्ञापन
झांसी। भागदौड़ भरी जिंदगी में एक ओर जहां शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम होती जा रही है, वहीं दूसरी ओर संक्रमणों का हमला बढ़ रहा है। कई दवाइयां भी प्रतिरोध के कारण प्रभावहीन होती जा रही हैं। ऐसे में चिकित्सीय क्षेत्र में संपूर्ण मानव शरीर को समझने, संक्रमण से बचने और बीमारियों के इलाज की खोज के लिए शोध क्षेत्र में करियर बनाना बेहतर विकल्प है। इस क्षेत्र में बायोमेडिकल साइंस की शिक्षा ग्रहण कर उचित रोजगार पाया जा सकता है। बुंदेलखंड विवि में संचालित इस कोर्स के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ रहा है।
कोरोना काल में संक्रमण से लड़ने और उसके इलाज के तरीकों की खोज के लिए तमाम शोध हुए। इस दौर में पैरामेडिकल स्टाफ की मांग भी बढ़ी। ऐसे में बायोमेडिकल साइंस का महत्व बढ़ गया है। बुंदेलखंड विवि के बायोमेडिकल साइंस विभाग के पूर्व समन्वयक डॉ. लवकुश द्विवेदी बताते हैं कि इस कोर्स के जरिए मानव शरीर के अध्ययन, पैथोलॉजिकल टेस्टिंग, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट एवं कम्युनिटी मेडिसिन को सीखकर मेडिकल कॉलेज, फ ार्मास्यूटिकल कंपनियों, बड़े शोध संस्थानों में रिसर्च एसोसिएट, वैज्ञानिक, लैब इंचार्ज, प्रोफेसर के रूप में करियर बनाया जा सकता है। ऐसे विद्यार्थी जो मेडिकल की तैयारी के साथ-साथ स्नातक करना चाहते हैं, उनके लिए बायोमेडिकल साइंस सबसे बेहतर है। विवि से यह कोर्स करने वाले करीब 70 से अधिक विद्यार्थी नेट क्वालीफ ाई कर चुके हैं। कैंपस प्लेसमेंट में 20 विद्यार्थियों का चयन हुआ। साथ ही 130 छात्र विभिन्न फ ार्मास्यूटिकल कंपनी में काम कर रहे हैं। जबकि 80 विद्यार्थी देश-विदेश के उच्च शोध संस्थानों से पीएचडी कर रहे हैं।
---------------
इंटरमीडिएट पास के लिए कोर्स
कोर्स का नाम: बीएससी एमएलटी
योग्यता: जीव विज्ञान विषय में 50 प्रतिशत अंक
चयन प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
अवधि: 3.5 साल
फीस: 53000
----------------
कोर्स का नाम: बीएससी ऑनर्स बायोमेडिकल साइंस
योग्यता: विज्ञान विषय में 45 प्रतिशत अंक
चयन प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
अवधि: तीन साल
फीस: 23550
--------------
स्नातक पास के लिए कोर्स
कोर्स का नाम: एमएससी बायोमेडिकल साइंस
योग्यता: जैव विज्ञान विषय में 45 प्रतिशत अंक
चयन प्रक्रिया: प्रवेश परीक्षा
अवधि: दो साल
फीस: 48000
-----------
कोर्स का नाम: एमएससी लाइफ साइंसेज
योग्यता: जैवविज्ञान विषय में 45 फीसद अंकों से स्नातक
चयन प्रक्रिया: प्रवेश परीक्षा
अवधि: दो साल
फीस: 33000