फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If wearing a helmet then would have save life

हेलमेट पहने होते तो बच जाती जान

Fri, 05 May 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 May 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
If wearing a helmet then would have save life
accident - फोटो : d
महानगर से छह किलोमीटर दूर मऊरानीपुर मार्ग पर बुधवार की शाम दो बाइक सवार खंभे से टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई। दूसरा युवक भी मेडिकल कॉलेज में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। बताया गया है कि बाइक चालक चेतराम की सिर में चोट लगने से जान चली गई। अगर वह हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन

सीपरी बाजार क्षेत्र के ग्राम मैरी निवासी चेतराम (30) राजमिस्त्री का करता था। वह बुधवार की शाम अपने साथी बेलदार उन्नाव बालाजी के परासरी गांव निवासी बबलू (29) के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से ओरछा क्षेत्र के जमुनिया गांव जा रहा था। बाइक चेतराम चला था। मऊरानीपुर रोड पर भगवंतपुरा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चेतराम को मृत घोषित कर दिया। बबलू भी जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। परिजनों के अनुसार चेतराम के दो बच्चे (एक पुत्री और एक पुत्री) हैं और पत्नी गर्भवती है। वह बबलू की रिश्तेदारी में जा रहा था। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन


छत से गिरकर दो की मौत
झांसी। अलग-अलग स्थानों पर छत से गिरने पर दो लोगों की मौत हो गई।
सीपरी बाजार क्षेत्र के ग्राम भोजला निवासी राघवेंद्र (35) बूढ़ा गांव के निकट बन रही एक बिल्डिंग में चौकीदारी करते थे। बुधवार की रात वे छत पर लेटे हुए थे, तभी कोई आहट होने पर वे हड़बड़ाहट में उठे और छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरने की आवाज पास में रहने वाले उनके भाई अरविंद को सुनाई दी। वह मौके पर पहुंचा और राघवेंद्र को लेकर मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसी तरह कोंच क्षेत्र के आराजी लाइन निवासी मोहित (28) छत से गिरकर घायल हो गया था। बाद में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण ने खुद को गोली मारी, मौत
झांसी। टहरौली क्षेत्र के ग्राम पसराई में रहने वाले अश्वनी पटेल ने खुद को गोली मार दी। बाद में मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे के करीब ग्राम पसराई निवासी अश्वनी पटेल (50) घर पर थे, तभी उन्होंने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। अश्वनी की हालात देख परिजनों में कोहराम मच गया, तब तक गांव वाले भी एकत्रित हो गए। बाद में अश्वनी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

ड्यूटी जा रहे बीएसएनएल कर्मी की मौत
झांसी। हंसारी रेलवे क्रासिंग के निकट बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से ड्यूटी जा रहे बीएसएनएल कर्मी बृजबिहारी की रास्ते में तबियत बिगड़ने पर मौत हो गई।  

हंसारी क्षेत्र के ज्योति नगर निवासी बृज बिहारी सिंह (56) बीएसएनल में लाइनमैन थे। बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे वे साइकिल से ड्यूटी जा रहे थे, तभी हंसारी रेलवे क्रासिंग के निकट अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और वे सड़क किनारे गिर गए। यह देख मौके पर भीड़ लग गई। राहगीरों ने उनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed