{"_id":"69ea7d1f9c50c806a60227ce","slug":"if-the-presence-of-sacks-at-the-center-is-denied-an-fir-will-be-lodged-jhansi-news-c-11-jhs1019-782457-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: केंद्र पर बोरे होने से किया इन्कार तो होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: केंद्र पर बोरे होने से किया इन्कार तो होगी एफआईआर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। खाद्य विपणन अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई केंद्र प्रभारी बोरे न होने की बात कहता है तो उसके खिलाफ एफआईआर की जाएगी।
बोरे न होने से गेहूं की खरीद पर असर पड़ रहा था। खाद्य विपणन विभाग ने बोरों की व्यवस्था कर क्रय केंद्रों पर भेजना शुरू किया। अब खाद्य विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी है कि यदि किसान को बोरे के अभाव में लौटाया गया तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान उनके मोबाइल नंबर 8433286284 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
रोहतक से मिलीं 440 गांठें : रोहतक से बोरे की 440 गांठे जनपद को उपलब्ध करा दी गई हैं। इन गांठों को सभी केंद्रोंं पर भेज दिया गया है। खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जल्द ही रोहतक से एक और खेप आएगी।