फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If the ground reality is not understood, there will be no one left to take Akhilesh's name: Anil

जमीनी सच्चाई नहीं समझे तो अखिलेश का कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा : अनिल

Mon, 24 Jul 2023 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
If the ground reality is not understood, there will be no one left to take Akhilesh's name: Anil
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की सभी 17 मेयर की सीट जीती हैं। इसके बावजूद अखिलेश जनभावनाओं का आदर नहीं कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने जमीनी हकीकत नहीं समझी तो वह बचा राजनीतिक अस्तित्व भी खो देंगे। उनका कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा।
सर्किट हाउस में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि आजाद हिंदुस्तान में कभी जातिगत जनगणना नहीं हुई। एक बार अंग्रेजों ने जातिगत जनगणना कराई थी, जब उनको देश में फूट डालनी थी और राज करना था। कुछ लोग अंग्रेजों के पद चिह्नों पर चलकर जातिगत जनगणना कराना चाहते हैं। जनता उन्हें जवाब देगी। बोले कि जाति जनगणना के मुद्दे पर ओपी राजभर मान गए हैं। एक सवाल के जवाब में बोले कि ओपी राजभर ने समय से सीखते हुए भाजपा की रीति-नीति को स्वीकार किया है। शायराना अंदाज में बोले कि जहाज के पंखी कहां जाएंगे, लौटकर फिर जहाज पर ही आना है। जब उनसे पूछा गया कि क्या भविष्य में स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए भी भाजपा के दरवाजे खुले हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि इस पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व को करना है। मगर उनका व्यक्तिगत मत है कि अगर कोई भूला है और अपनी गलती को स्वीकार करता है, तो विचार करने में कोई एतराज नहीं है। कहा कि अगस्त में प्रधानमंत्री हर मंडल को एक अटल आवासीय विद्यालय की सौगात देंगे।
विज्ञापन



जब पूरा विपक्ष एक होगा, तब भी बीजेपी की सरकार बनेगी
विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर राजभर बोले कि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। 51 फीसदी वोटों की लड़ाई लड़ने के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है। वो समय भी आएगा, जब पूरा विपक्ष एक साथ होगा और भाजपा एक तरफ। तब भी बीजेपी 51 फीसदी वोट हासिल कर केंद्र में सरकार बनाएगी। 2019 में हुआ सपा-बसपा का गठबंधन भी माटी में मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed