फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If the case is not registered then the relatives will meet the CM

झांसी: मुकदमा दर्ज नहीं होगा तो सीएम से मिलेंगे परिजन

Sat, 11 Feb 2023 05:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
If the case is not registered then the relatives will meet the CM
झांसी। जनवरी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली छात्रा के पिता ने नवाबाद थाने में शिक्षक, कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। परिजनों ने बताया कि अगर इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करती है तो वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी छात्रा सृष्टि राय बीयू के समता गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। 19 जनवरी को उसने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसी हादसे के बाद छात्रा के चाचा का भी निधन हो गया। भाई अजीत राय ने बताया कि उनकी बहन की मौत के बाद से ही चाचा सदमे में थे। शुक्रवार को परिजनों ने नवाबाद पुलिस को तहरीर दी। पिता जयप्रकाश राय ने बताया कि हॉस्टल के स्टाफ द्वारा उनकी बेटी को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। विभाग के एक शिक्षक को कई बार सूचना दी गई मगर उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया। उल्टा हॉस्टल के एक अधिकारी द्वारा छात्रावास से निकालने और फेल करा देने की धमकी दी जाने लगी। हादसे के एक दिन पहले सृष्टि ने अपनी बड़ी बहन को फोन किया था। बातचीत के दौरान वह बहुत परेशान और घबराई हुई थी। जब हॉस्टल के एक कर्मचारी को फोन करके इसकी सूचना दी तो उसने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने इस प्रकरण में दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। भाई का कहना है कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली करेगी तो वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed