फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If put on helmet than alive kamlesh and Ramnath

हेलमेट लगाए होते तो जिंदा होते कमलेश व रामनाथ

Sat, 14 Dec 2019 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
If put on helmet than alive kamlesh and Ramnath
झांसी। थाना बरुआसागर व थाना सकरार क्षेत्र मेें हुए सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। यदि दोनाें ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। दोेनों ही लोगों की मौत सिर में गंभीर चोट आने के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दोनों की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला निवाड़ी स्थित गिराखनी निवासी कमलेश अहिरवार (25) सड़क बनाने वाली मशीन चलाने का काम करते थे। वर्तमान में वह गांव के साथी राहुल व पिंटू के साथ जालौन में काम कर रहे थे। बृहस्पतिवार को तीनों बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। रात को तीनों बरुआसागर स्थित घुघुवां गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही कमलेश ने दम तोड़ दिया। जबकि, राहुल व पिंटू घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने के बाद पता चला कि हादसे के दौरान कमलेश की सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

इधर, थाना उल्दन के नोटा गांव निवासी रामनाथ कुशवाहा (25) बृहस्पतिवार को बाइक पर सवार होकर धमना गांव को निकले। उनके साथ बाइक पर चचेरा भाई देवी प्रसाद भी था। दोनों अभी सकरार थाना के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक से गिरने के कारण रामनाथ के सिर में गंभीर चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टक्कर लगने के कारण दूर जा गिरे देवी प्रसाद बाल-बाल बच गए। उपचार के लिए रामनाथ को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान रामनाथ ने भी हेलमेट नहीं पहने थे। इससे उनके भी सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई थी। जान गंवाने वाले दोनों युवक अविवाहित थे। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed