फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   IF know starting cancer after that treatment possible

शुरूआत में कैंसर की पहचान होने से संभव है इलाज

Fri, 05 Feb 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
IF know starting cancer after that treatment possible
झांसी। बुधवार को कैंसर दिवस पर पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें कैंसर के लक्षण और बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। डॉ. आरएस वर्मा ने कहा कि शुरूआत में कैसर की पहचान होने से इलाज संभव है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि हमारा शरीर कोशिकाओं से बना है। कोशिकाएं अनियंत्रित तौर पर बढ़ती हैं तो पूरे शरीर में फैल जाती हैं और शरीर के बाकी हिस्सों पर कोशिकाओं का ट्यूमर या गांठ बन जाती है। इसे कैंसर कहते हैं। जिला सलाहकार डॉ. प्रतीक गुबरेले ने बताया कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को सही समय पर लक्षण पहचान लेना और सही समय पर इलाज होना काफी आवश्यक है। कैंसर का इलाज शुरूआती दौर में संभव होता है। कैंसर की पहचान और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट और जिला अस्पताल में गैर संचारी रोग यूनिट को संचालित किया जा रहा है। इस मौके पर एसपी ग्रामीण नेपाल सिंह, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक रामजीवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिजिटल सम्मेलन 14 तक
झांसी। विश्व कैंसर दिवस पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन व नारायण सेवा संस्थान से जुड़े चिकित्सक डा. पंकज प्रकाश की अगुवाई में वॉकथैन में डा. विजय भारद्वाज, डा. धीरज प्रकाश, डा. शिवाशीष, डा. राज श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। इस दौरान 14 फरवरी तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल सम्मेलन के विषय में जानकारी दी गई। बताया गया कि डिजिटल सम्मेलन में कैंसर के संबंध में विचार साझा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed