फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If handpump have not than water

अगर हैंडपंप न हो पानी भी नहीं मिल पाएगा सुरइयों के बाग इलाके को

Thu, 08 Jul 2021 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
If handpump have not than water
झांसी। वार्ड 45 के मोहल्ला सुरइयों का बाग में पीने के पानी का संकट है। यहां नल नियमित नहीं आ रहे हैं। इस कारण लोगों को पानी की जरूरत पूरी करने के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। आसपास दो हैंडपंप लगे हैं, जिनमें पानी है।
विज्ञापन

पंचमुखी महादेव मंदिर और आसपास के क्षेत्र में करीब सौ से सवा सौ घर हैं। रास्ता संकरा होने के कारण ट्रैक्टर या टैंकर नहीं आ पाते हैं। इसलिए यदि नल नहीं आते हैं तो लोगों के लिए पानी का एकमात्र सहारा हैंडपंप ही रह जाते हैं। भीषण गर्मी में उन्हें हैंडपंप से पानी खींचने में पसीना बहाना पड़ता है। जो लोग कामकाजी हैं और दिन में फुरसत नहीं मिल पाती है, वह रात में हैंडपंप से पानी भरते हैं। यहां से करीब दो सौ मीटर दूर रानी महल क्षेत्र में भरपूर नल आते हैं। लेकिन यहां के निवासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

पानी की बहुत समस्या है। नलों का भरोसा नहीं कि कब आएं और कब न आएं। इसलिए पानी का स्टाक रखते हैं। कभी- कभी दो - दो दिन तक नल नहीं आते हैं।
- जमुना
पहले यहां पानी खूब आता था, लेकिन अब परेशानी होने लगी है। कभी - कभी तो दस से पंद्रह मिनट के लिए ही पानी आता है। जलसंस्थान में शिकायत की, लेकिन फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय प्रकाश साहू
नलों में कभी- कभी गंदा पानी आ जाता है। इस कारण हैंडपंप से पानी भरना पड़ता है। नल नियमित नहीं आते हैं। यदि नियमित आने लगें तो कोई परेशानी नहीं होगी।
- लक्ष्मी
मोहल्ले की पाइप लाइन बहुत पतली है। यदि मोटी पाइप लाइन डाल दी जाए तो ज्यादा पानी आने लगेगा और मोहल्ले वालों की समस्या समाप्त हो जाएगी।
- उमा
नल नियमित खोले जाते हैं। यदि रोज नल नहीं आ रहे हैं तो दिखवा लेंगे। पानी सबको मिलना चाहिए।
- कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed