{"_id":"67d31433e1f911553a063d6e","slug":"i-boarded-the-coach-in-which-i-got-a-place-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-512739-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जिस कोच में जगह मिली, उसी में हो लिए सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जिस कोच में जगह मिली, उसी में हो लिए सवार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बृहस्पतिवार को ट्रेनों में यात्रियों की जमकर भीड़ उमड़ी। सभी होली के त्योहार पर अपने घर पहुंचने की जल्दी में रहे। कई ट्रेनों के जनरल कोचों के साथ-साथ स्लीपर में भी पैर रखने की जगह देखने को नहीं मिली। जिसे जहां जगह दिखी, उसी कोच में घुस गया। इस दौरान, सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ के साथ पीएसी भी तैनात रही।
कई प्रमुख ट्रेनों में होली के इर्द-गिर्द की तारीखों पर कई दिन पहले से ही नो रूम की स्थिति बन गई थी। खासतौर पर वैष्णो देवी, गोवा व शिर्डी की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को वेटिंग टिकट तक नहीं मिल पा रहे थे। होली के नजदीक आने के साथ ही स्टेशन पर भीड़ बढ़ने लगी थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को होलिका दहन के दिन स्टेशन पर यात्रियों का जमावड़ा बना रहा। लोगों को गंतव्य तक जाने वाली जो ट्रेन मिली उसी में सवार हो गए। जनरल कोच में जगह न मिलने पर लोग स्लीपर कोचों में घुस गए, जिससे स्लीपर कोच भी जनरल जैसे नजर आए। सबसे खराब स्थिति बरौनी मेल की रही। इसके अलावा पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस आदि ट्रेनें भी भरकर चलीं।
विज्ञापन