फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   I am pilgrimage place of heroes, I am Kashi of revolutionaries..I am Jhansi..I am Jhansi..I am Jhansi

मैं तीर्थस्थली वीरों की, मैं क्रांतिकारियों की काशी..मैं हूं झांसी..मैं हूं झांसी..मैं हूं झांसी

Fri, 19 Nov 2021 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
I am pilgrimage place of heroes, I am Kashi of revolutionaries..I am Jhansi..I am Jhansi..I am Jhansi
झांसी। शुक्रवार को महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर झांसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झांसी और काशी का रिश्ता जोड़ते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं रानी की जन्मस्थली काशी का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। वहां की सेवा का अवसर मुझे मिला है। झांसी का प्यार भी हमेशा मिलता रहा है। यही वजह है कि इस धरती पर आकर विशेष अपनापन लगता है। इस कृतज्ञ भाव से मैं झांसी को नमन करता हूं। वीर वीरांगनाओं की धरती बुंदेलखंड को सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं।
विज्ञापन

मैं तीर्थस्थली वीरों की, मैं क्रांतिकारियों की काशी..मैं हूं झांसी..मैं हूं झांसी से अपनी बात शुरू करते हुए मोदी ने झांसी और बुंदेलखंड के प्रति अपना लगाव और अपनापन जाहिर किया। मोदी ने कहा कि झांसी में आकर मैं कैसा महसूस कर रहा हूं इसकी अभिव्यक्ति शब्दों में आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह धरती रानी लक्ष्मीबाई की अभिन्न सहयोगी रहीं वीरांगना झलकारी बाई की वीरता की भी साक्षी रही है। मैं 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना के चरणों में भी नमन करता हूं। इस धरती से नमन करता हूं अमर गाथाएं लिखने वाले चंदेलों और बुंदेलों को जिन्होंने भारत की वीरता का लोहा मनवाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड की पहचान कभी सूखे के लिए हुआ करती थी लेकिन अब यहां विकास के रास्ते खुल रहे हैं। डिफेंस कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। सेना के लिए हथियार तैयार होंगे। गोला बारूद बनाया जाएगा। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed