फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   I am not one to quit the field; I will stay right here in Datia: Ashutosh.

मैदान छोड़कर जाने वाला नहीं, दतिया में ही रहूंगा : आशुतोष

Mon, 10 Aug 2026 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
I am not one to quit the field; I will stay right here in Datia: Ashutosh.
- भाजपा नेता ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
विज्ञापन

दतिया। विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों, समर्थकों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान हुई बैठक में चुनाव के नतीजों पर चर्चा करने के साथ-साथ संगठन की मजबूती व आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विचार किया गया।

कार्यकर्ताओं से आशुतोष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह हार से हताश होने वाले नहीं हैं और न ही दतिया छोड़कर जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वह दतिया में ही रहकर जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एकजुटता से पार्टी हित में काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने पार्टी के साथ मिलकर आगे भी पूरी मजबूती से खड़े रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed