फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband reached home drunk and killed his wife with a knife

शराब के नशे में घर पहुंचे पति को पत्नी ने चाकू से गोदकर मार डाला

Wed, 25 May 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Husband reached home drunk and killed his wife with a knife
झांसी। रविवार की रात को शराब के नशे में घर पहुंचे युवक को उसकी पत्नी ने एक महिला से अवैध संबंधों के शक में चाकू और पत्थर से हमला करके मार डाला। पुलिस ने महिला को गिरफ्त में ले लिया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति के एक महिला से अवैध संबंध थे। वह बार बार उसी महिला को घर में लाने को कहता था। शराब पीकर मारपीट करता था। पुलिस ने आला कत्ल के रूप में चाकू और पत्थर बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एरच थाना के भदरवारा बुजुर्ग निवासी राम सिंह (38) पुत्र मूलचंद्र अपनी पत्नी रेखा और चार बच्चों के साथ गांव में रहता था। राम सिंह शराब पीने का आदी था। रविवार रात करीब ग्यारह बजे शराब पीकर वह घर लौटा था। इसी दौरान पति-पत्नी में विवाद हो गया। जब झगड़ा बढ़ा तो रामचंद्र ने अपनी पत्नी रेखा से कहा कि वह दूसरी महिला को घर में लाएगा। इस पर झगड़ा बढ़ता चला गया। रामचंद्र ने रेखा को पीटना शुरू कर दिया। गुस्से में रेखा ने भी वहां पड़े पत्थर को उठाकर रामचंद्र के सिर पर दे मारा। इससे रामचंद्र घायल होकर गिर पड़ा। क्योंकि राम सिंह शराब के नशे में था लिहाजा वह विरोध भी नहीं कर पा रहा था। इसके बाद रेखा रसोई से चाकू उठा लाई और उसके चेहरे पर कई वार करके उसे घायल कर दिया। रामचंद्र खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। घर से थोड़ी ही दूर में रेखा के सास-ससुर भी रहते हैं। रेखा रोते-बिखलते उनके पास पहुंची। बदमाशों के घर में घुसकर रामचंद्र को घायल कर देने की बात कही। यह सुनकर परिवार के लोग भागकर घर पहुंचे। घायल रामचंद्र को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी (आरए) नैपाल सिंह, सीओ गरौठा समेत पुलिस बल भदरवारा स्थित उसके घर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन शुरू की। सीओ आभा सिंह के मुताबिक पूछताछ में रेखा ने बताया कि पति के अवैध संबंधों की वजह से दोनों का विवाद होता था। अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल समेत अन्य वस्तुएं बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन

पुलिस से बचने को रेखा ने गढ़ी झूठी कहानी
रेखा ने पुलिस को बताया कि रामचंद्र की हालत नाजुक देखकर वह डर गई थी। पुलिस से बचने की खातिर उसने तुरंत एक झूठी कहानी रचकर लोगों को सुना दी। पुलिस के सामने भी उसने यही कहानी दुहराई। पति के साथ विवाद की बात उसने किसी से नहीं बताई। रेखा ने पुलिस को बताया कि आधी रात कुछ बदमाश दीवार फांदकर घर के भीतर घुस आए। उसे बंधक बनाकर रस्सी से बांध दिया और रामचंद्र पर चाकू से कई वार किया। पुलिस को उसकी इस कहानी पर शुरू से शक हो गया। जब उसने छानबीन शुरू की तब रेखा का झूठ अधिक देर तक टिक नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पत्नी को घर लाने की बात पर होता था विवाद
रेखा का पति रामचंद्र के साथ अक्सर विवाद होता था। रेखा ने पुलिस को बताया कि रामचंद्र का एक महिला से अवैध संबंध था। रामचंद्र कई दिनों से रेखा को घर से निकालकर उस महिला को घर में लाने की धमकी देता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। परिजनों से पूछताछ में भी पुलिस को यह बात मालूम चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed