{"_id":"60dccc078ebc3ebb6750b024","slug":"husband-killed-his-wife-reached-police-station-jhansi-news-jhs198420525","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर खुद ही थाने पहुंच गया पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या कर खुद ही थाने पहुंच गया पति
विज्ञापन
फोटो 5- मृतका की फाइल फोटो
- फोटो : DEHAT
पत्नी की हत्या कर खुद ही थाने पहुंच गया पति
मऊरानीपुर (झांसी)। मोहल्ला कादिम अली में मंगलवार की देर रात को करीब डेढ़ बजे एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद ही कोतवाली पहुंच गया। पुलिस से बोला कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आया है उसे गिरफ्तार कर लीजिए। पुलिस युवक को लेकर उसके घर पहुंची जहां पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस का कहना है कि युवक को पत्नी के चरित्र पर शक था। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।
शहर के मोहल्ला कादिम अली निवासी अयूब जूता चप्पल की दुकान करता है। वह अपने पुश्तैनी मकान में पिता और भाई के साथ रहता है। एसपी देहात नैपाल सिंह के मुताबिक अयूब देर रात को कोतवाली पहुंचा और बोला कि उसने अपनी पत्नी रोशन जहां (35) की हत्या कर दी है और शव घर में पड़ा है। सनसनीखेज कत्ल की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर से शव को बरामद कर लिया। महिला के गले पर चाकू से वार किए गए हैं। अयूब अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसे लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद भी होता था। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि रात को करीब साढ़े आठ बजे खाना खाने के बाद दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। सब कुछ सामान्य था। लेकिन रात को करीब डेढ़ बजे चीखपुकार मची तो वह लोग दौड़े। कमरे में जाकर देखा तो रोशन जहां का शव पड़ा था। परिवार वालों ने बताया कि एक सप्ताह से वह काफी परेशान था। पूछने पर कुछ बताता भी नहीं था। शादी को पंद्रह साल बीत गए लेकिन रिश्तों में खटास कुछ ही दिनों से आई थी। जानकारी पाकर बुधवार की शाम को रोशन जहां के पिता मोहम्मद फरीद भी मऊरानीपुर पहुंच गए। उन्होंने अयूब के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।