फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hurt by failing second time in intermediate student hanged in Jhansi

समीर सह न सका असफलता: इंटरमीडिएट में दूसरी दफा फेल होने से आहत छात्र ने लगाई फांसी, मैथ बना मौत का कारण

Tue, 25 Apr 2023 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Apr 2023 10:19 PM IST
सार

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के करीब पंद्रह मिनट बाद ही इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूसरी दफा फेल हुए छात्र समीर गौतम (18) ने फंदा लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
Hurt by failing second time in intermediate student hanged in Jhansi
समीर गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के करीब पंद्रह मिनट बाद ही इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूसरी दफा फेल हुए छात्र समीर गौतम (18) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता जगजीवन ने उसका शव फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

शहर कोतवाली के गुदरी स्थित शंकर सिंह का बागीचा मोहल्ला निवासी जगजीवन के दो बेटों में छोटा समीर कुलदीप सरस्वती इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। समीर की मां ऊषा दो दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने टहरौली गई थीं। घर में पिता और समीर ही थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का कहना है कि दोपहर में समीर ने मोबाइल पर रिजल्ट देख लिया था लेकिन, कुछ नहीं बताया। जब उससे पूछा तो सर्वर न चलने की बात कहकर ऊपर अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब नीचे नहीं उतरा तब पिता भी कमरे में पहुंच गए। वहां देखा तो समीर फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर पिता चीख उठे। 

विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी जमा हो गए। कोतवाल संजय गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। समीर के आत्महत्या करने की बात मालूम चलने पर उसके तमाम दोस्त भी वहां पहुंच गए। आसपास के लोग भी समीर के इस कदम पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। परिवार वालों ने बताया कि वह पिछले साल भी वह फेल हो गया था।

हिंदी में हासिल हुए 70 नंबर, गणित और भौतिकी में मिले कम नंबर
समीर ने गणित वर्ग से परीक्षा दी थी। इसमें वह गणित समेत भौतिक विज्ञान में फेल हो गया। हिंदी में उसे सर्वाधिक 70 अंक हासिल हुए जबकि अंग्रेजी में 54, रसायन विज्ञान में 53 नंबर मिले। गणित में उसे सबसे कम 12 नंबर एवं भौतिक विज्ञान में थ्योरी में 21 नंबर पाने की वजह से वह फेल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed