फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hundreds of fish died in Lakshmi pond, people took them away by filling them in sacks.

Jhansi News: लक्ष्मी तालाब में मर गईं सैकड़ों मछलियां, बोरों में भरकर ले गए लोग

Tue, 11 Jun 2024 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of fish died in Lakshmi pond, people took them away by filling them in sacks.
नगर आयुक्त ने रखरखाव करने वाली फर्म के संचालक को दिए एफआईआर कराने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लक्ष्मी तालाब में सोमवार को सैकड़ों मछलियां मर गईं। लोग मरी हुई मछलियों को बोरों तक में भरकर ले गए। हालांकि मछलियां मरने की कोई पुख्ता वजह अभी सामने नहीं आई है लेकिन जानकारों का कहना है कि पानी में ऑक्सीजन की कमी होने से भी मछलियां मर जाती हैं। खैर नगर आयुक्त ने तालाब का रखरखाव करने वाली फर्म के संचालक को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
रोजाना की तरह सोमवार की सुबह कुछ लोग लक्ष्मी तालाब में मछलियां पकड़ने पहुंचे। उन्होंने देखा कि सैकड़ों मछलियां तालाब के किनारे पर पड़ी हैं। ये सभी मछलियां मर चुकी थीं। आसपास रहने वाले लोगों को भी इसकी जानकारी हुई तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मछलियां इकट्ठा करना शुरू कर दीं। कुछ लोग तो बोरे में भी मछलियां ले गए। सूचना पर नगर आयुक्त ने भी नगर निगम की टीम मौके पर भेजी। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि मौके पर लोग कई तरह की बातें कर रहे थे। कुछ कह रहे थे कि किसी ने जानबूझकर तालाब में कोई दवा डाल दी है, जिससे ये मछलियां मर गई हैं तो कोई कुछ और कह रहा था। ऐसे में तालाब का रखरखाव कर रही एजेंसी के संचालक को मुकदमा दर्ज करवाने के आदेश दे दिए हैं। थाने में तहरीर भी दे दी गई है।
विज्ञापन





तालाब के आसपास की जालियां तक काट दीं
तालाब को चारों तरफ से सुरक्षित करने के लिए जालियां लगाई गई हैं। मगर कुछ लोगों ने ये जालियां तक काट दी हैं। यहीं से मछलियां पकड़ने के लिए लोग तालाब में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये बोले जिला मत्स्य अधिकारी
......................................
जिला मत्स्य अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मछली के मरने के मुख्य तौर पर दो कारण होते हैं। उन्होंने बताया कि तेज गर्मी में मछलियां पानी की ऊपरी सतह से एक मीटर नीचे रहती हैं। क्योंकि, तापमान उनके अनुकूल होता है। जमीन की सतह पर गंदगी जमा होने से मछली जब ऊपर आती है तो गर्म तापमान होने से मछली मर जाती है। इसके अलावा जब सूरज नहीं निकलता है तो उमस हो जाती है। जिससे पानी के अंदर ऑक्सीजन कम हो जाती है और मछलियां मर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed