{"_id":"58ee7ddc4f1c1b9c36cf7f40","slug":"houses-and-land-will-be-cheap","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते होंगे मकान और जमीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते होंगे मकान और जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
real estate
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियल एस्टेट कारोबार में जान फूंकने के लिए सर्किट रेट में कमी की तैयारी है। सर्किल रेट में संशोधन कर नई सूची जारी कर दी गई है। इस पर 20 अप्रैल तक आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। इसके बाद नई रेल लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
पिछले दो साल से रियल एस्टेट कारोबार धरातल पर है। जमीन - मकान की खरीद फरोख्त काम एक थमी सी हुई है। इससे सरकार को स्टांप ड्यूटी के रूप में मिलने वाले राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसमें जान फूंकने के लिए सर्किट रेट को कम करने का मसौदा तैयार किया गया है, जिससे जमीन - मकान की कीमतों में भी कमी आएगी। खासतौर पर उन नवविकसित क्षेत्रों के सर्किल रेट कम किए जा रहे हैं, जहां पहले रियल एस्टेट कारोबार में बूम था। नए सर्किल रेट की सूची जारी कर दी गई है। नए रेट पर कोई भी व्यक्ति आपत्ति और सुझाव उप निबंधक, सहायक महानिरीक्षक निबंधन और जिला निबंधक कार्यालय में 20 अप्रैल तक दर्ज करा सकता है। इनका निस्तारण कर नई रेट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।