फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hotel virangna

होटल राही वीरांगना का होगा कायाकल्प

Sun, 23 Aug 2015 11:30 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 23 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने अपने होटल राही वीरांगना के कायाकल्प की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए शासन ने 162.70 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें से आधी धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। उच्चीकरण व सौंदर्यीकरण के काम की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन




बुंदेलखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। आवश्यकता तो सिर्फ पर्यटकों को सुविधाएं मुहैया कराने भर की है। लेकिन, अब इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने होटल राही वीरांगना को तीन सितारा सुविधाओं से लैस करने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम के प्रबंध निदेशक अमृत अभिजात के विशेष प्रयासों से शासन ने राही वीरांगना के सौंदर्यीकरण व उच्चीकरण कार्य के लिए एक करोड़ बासठ  लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें से आधी धनराशि कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी को आवंटित कर दी गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल्द ही मौके पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


27 वर्ष पूर्व हुई थी स्थापना
झांसी। होटल राही वीरांगना की स्थापना सत्ताइस वर्ष पूर्व हुई थी। इसका उद्घाटन छह फरवरी 1988 को हुआ था। इसमें दो एसी डीलक्स, आठ एसी, छह एयरकूल्ड व चार साधारण कमरे हैं। इसके अलावा एक डोरमेट्री, एक हॉल, एक रेस्टोरेंट व बीयर बार संचालित है। योजना के तहत इन सभी का रंग - रूप व फर्नीचर पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। साथ ही लिफ्ट भी लगेगी। इसके अलावा होटल की चारदीवारी, प्रवेश द्वार व उससे लगे फुटपाथ को भी नया रुप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवगढ़ के लिए 1.15 करोड़ स्वीकृत
झांसी। ललितपुर के पर्यटन स्थल देवगढ़ स्थित पर्र्र्र्र्र्र्यटन विकास निगम के पर्यटक आवास गृह का भी उच्चीकरण व सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए 1.15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से आधी धनराशि आवंटित कर दी गई है। कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी को नामित किया गया है।


‘पर्यटन विकास के लिए पर्यटक सुविधाओं का बेहतर होना आवश्यक है। निगम द्वारा इसी दिशा में काम किया जा रहा है। जल्द ही होटल राही वीरांगना व देवगढ़ पर्यटक आवास नये रंग - रूप में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नजर आएंगे।’
- मुकुल गुप्ता, प्रबंधक - होटल राही वीरांगना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed