फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hot summer market

गर्म हुआ गर्मी का बाजार

Sun, 16 Apr 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Apr 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hot summer market
nibu pani - फोटो : demo
गर्मी के मौसम में गन्ने का रस व नींबू की शिकंजी के बाजार में गर्मी आ गई है। जगह-जगह गन्ने का रस और नींबू की शिकंजी के स्टाल लगे हुए हैं। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए लस्सी और जूस भी पीना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना का जूस दस रुपये में, बिना बर्फ डलवाए पंद्रह रुपये में मिल रहा है। जलजीरा और पुदीना का अर्क पांच रुपये और नींबू की शिकंजी पुदीना अर्क के साथ दस रुपये में, एक गिलास मट्ठा दस रुपये, सोडा शिकंजी दस रुपये, रूहआफजा शर्बत दस रुपये में मिल रहा है। नारियल पानी बीस रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन


खूब बिक रहे पानी के पाउच
पानी की बोतल के अलावा ठंडे पानी के पाउच दो रुपये में बिक रहे हैं। ध्यान रखें पाउच का पानी खतरनाक हो सकता है, इसलिए इसे सोच समझकर खरीदें।
बिना लाइसेंस चल रही दुकानें
गन्ने का जूस बेचने से पहले खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग से अनुमति लेनी अनिवार्य है। जिस दुकान पर गन्ने का जूस निकाला जाता है, वहां मक्खियां भिनभिनाती हैं। इस तरह का जूस हानिकारक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसक्रीम और कोल्डड्रिंक की भी मांग
गर्मी में कोल्डड्रिंक और आइसक्रीम की डिमांड भी तेजी से बढ़ गई है। पहले जहां किसी दुकानदार की दस से बीस बोतल कोल्ड ड्रिंक की बिक्री होती थी, अब वहीं करीब 75 से 100 कोल्डड्रिंक प्रतिदिन की बिक्री हो रही है। आइसक्रीम बच्चों को ज्यादा लुभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed