फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hospital room close

समय सीमा गुजरने के बाद भी खाली नहीं किया अस्पताल का कमरा

Wed, 09 Dec 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hospital room close
झांसी। जिला महिला अस्पताल के एक कमरे में निजी कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने कब्जा जमाकर सफाई का सामान रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा कमरे को खाली करने के लिए एक सप्ताह की समय सीमा तय की थी। लेकिन समय सीमा गुजर जाने के बाद भी कमरे को खाली नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल की सफाई व्यवस्था का जिम्मा एक निजी कंपनी को दिया गया है। इसके एवज में अस्पताल प्रबंधन की ओर से भुगतान किया जाता है। लेकिन सफाई कर्मचारी अस्पताल के एक कमरे पर सालों से कब्जा जमाए हुए हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कई बार पत्र जारी कर कमरे को खाली करने का आदेश दिया गया था। लेकिन सफाई कर्मचारियों द्वारा कमरे को खाली नही किया गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले अस्पताल प्रबंधन ने कंपनी के नुमाइंदे को पत्र लिखकर कमरा खाली करने का आदेश जारी किया था। लेकिन पत्र का कोई भी असर कंपनी के कर्मचारियों पर नही हुुआ है। इस संबंध में अस्पताल के मैनेजर ने बताया कि कमरा खाली करने को पत्र जारी कर एक सप्ताह के भीतर खाली करने का आदेश दिया गया था। अब सामान जब्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed