फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hospital jhansi news

इमरजेंसी से हटाए गए दो लापरवाह कर्मचारी

Thu, 12 Oct 2017 01:55 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 12 Oct 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
hospital jhansi news
hospital news jhs - फोटो : demo pic
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में व्याप्त कमियों को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया है। इसका खासा असर हुआ है। कालेज प्रशासन ने बुधवार को इमरजेंसी से दो लापरवाह कर्मचारियों को हटा दिया। सीएमएस ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं।
विज्ञापन

अमर उजाला में मंगलवार के अंक में ‘‘वेंटिलेटर’ पर ओटी, आईसीयू’ खबर प्रकाशित की गई थी, जिसके जरिये महारानी लक्ष्मीबाई मेेडिकल कालेज की ओटी और आईसीयू यूनिट की बदहाली को उजागर किया था।  बुधवार के अंक में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में व्याप्त अव्यवस्थाओं को ‘चेंजिंग रूम में कबाड़, बाथरूम में गंदगी और जंग लगे स्ट्रेचर’ खबर के जरिये उठाया गया। अमर उजाला की खबरों का खास असर हुआ है। ओटी में सफाई हो गई है। बुधवार को दो लापरवाह कर्मचारी आनंद बट्टू और प्रिंस को हटा दिया गया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. हरिश्चंद्र आर्या ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग की खराब लाइटों को तत्काल ठीक कराया। स्टाफ नर्सों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विभाग के मुख्य द्वार पर स्ट्रेचर रखवाए। सीएमएस ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लापरवाही कर्मचारियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सुधार की प्रक्रिया शुरू
झांसी। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में आवश्यक बैठक हुई, जिसमें प्रधानाचार्य डा. एन एस सेंगर ने कहा कि अमर उजाला के माध्यम से अस्पताल में व्याप्त कमियां सामने आईं हैं। सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कालेज के सभी जिम्मेदार लोग समस्याओं को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दें। बैठक में सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. राजीव सिन्हा, मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. हरिश्चंद्र आर्या, प्लास्टिक सर्जन डा. सुधीर कुमार, इमरजेंसी के नोडल अधिकारी डा. दिनेश राजपूत, डा. मयंक सिंह और सिस्टर इंचार्ज मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed