फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hospital construction Seas

निर्माणाधीन अस्पताल सीज

Sun, 21 Feb 2016 01:05 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hospital construction Seas
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण ने जीवनशाह तिराहे पर बीएसएनएल ऑफिस के सामने एक निर्माणाधीन अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन


भवन स्वामी पर स्वीकृत नक्शा के विपरीत निर्माण कार्य कराने का आरोप था। एक व्यक्ति की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जेडीए ने सीलिंग की कार्रवाई की।

डॉ. मनोज कनकने व डॉ. प्रीति कनकने का जीवनशाह तिराहे पर बीएसएनएल ऑफिस के सामने अस्पताल बन रहा है। अस्पताल नक्शा के विपरीत बनने पर तीन वर्ष पूर्व जेडीए ने अप्रैल 2013 में नोटिस देकर काम रुकवा दिया था तथा अपना पक्ष रखने के लिए 17 अप्रैल 2013 की तिथि तय की थी।
विज्ञापन


डॉ. कनकने ने इस तिथि पर अपने नक्शे की छायाप्रति उपलब्ध करा दी थी, इसके बाद सुनवाई के लिए जेडीए ने 17 मई 2013 की तिथि निर्धारित की। लेकिन, डॉ. कनकने की ओर से कोई प्रतिनिधि सुनवाई के लिए जेडीए नहीं पहुंचा और रोक के बाद भी निर्माण कार्य जारी रखा। 19 जनवरी 2016 को एक व्यक्ति द्वारा इसकी शिकायत जिलाधिकारी को पत्र देकर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद डीएम ने जेई से मामले की जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने जेडीए सचिव तिलकधारी को भवन सील करने के निर्देश दिए। जेडीए के जेई शोभाराम शर्मा तथा सोमेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार दोपहर को भवन सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed