फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Horses of recovery ran ... RCs are being cut indiscriminately, notices are being issued

Jhansi News: दौड़े वसूली के घोड़े... धड़ाधड़ कट रहीं आरसी, जारी हो रहे नोटिस

Sun, 26 Mar 2023 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Horses of recovery ran ... RCs are being cut indiscriminately, notices are being issued
झांसी। वित्तीय वर्ष 2022-23 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और नया वित्तीय वर्ष शुरू होने में चंद दिन ही शेष हैं। ऐसे में सरकारी महकमे अपने वसूली के घोड़े तेजी से दौड़ा रहे हैं। विभागों में अपना-अपना राजस्व लक्ष्य हासिल करने और बकाया की वसूली करने की होड़ सी लगी हुई है। इसके लिए धड़ाधड़ आरसी भी काटी जा रही हैं। नोटिस जारी कर बकाये के भुगतान की चेतावनी जारी की जा रही हैं। सभी का ध्यान 31 मार्च तक हर हाल में तय लक्ष्य के अनुसार राजस्व हासिल करने पर लगा हुआ है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, आबकारी विभाग, परिवहन विभाग व खनिज विभाग सरकार के प्रमुख राजस्व जुटाने वाले महकमे माने जाते हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में इन विभागों को जिले से 30 अरब 15 करोड़ 77 लाख 34 हजार रुपये का राजस्व एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन फरवरी माह की समाप्ति तक यह महकमे 19 अरब 18 करोड़ 35 लाख 14 हजार रुपये ही राजस्व जुटा सके। यह महकमे अपने तय लक्ष्य से 10 अरब 97 करोड़ 42 लाख 20 हजार रुपये की कम वसूली कर पाए हैं। जबकि, वित्तीय वर्ष अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। ऐसे में अब इन विभागों की ओर से वसूली के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


50 करोड़ की आरसी काटी, 39 हजार पत्र जारी
झांसी। वसूली के लिए धड़ाधड़ आरसी जारी की जा रही हैं। बिजली विभाग, राजस्व विभाग, निबंधन विभाग व बैंकों की ओर से 50 करोड़ रुपये की आरसी काटी गईं हैं। इसमें से राजस्व विभाग ने 40 करोड़ रुपये की वसूली कर ली गई है। 10 करोड़ बकाये की वसूली किया जाना अभी बाकी है। इसी तरह बैंकों की ओर से बकाये की वसूली के लिए 39 हजार पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने दिए नोटिस, बिजली विभाग काट रहा कनेक्शन
झांसी। नगर निगम का महानगर के लोगों पर 22 करोड़ रुपये का कर बकाया है। इनमें से ज्यादातर बकायेदार व्यावसायिक हैं। वसूली के लिए नगर निगम की ओर से धड़ाधड़ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 31 मार्च तक अदायगी न करने पर कुर्की की चेतावनी दी जा रही है। जबकि, बिजली विभाग की 50 करोड़ रुपये की वसूली बाकी है। बकायेदारों के धड़ाधड़ कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

बैंकों में देर शाम तक काम, छुट्टियां धड़ाम
झांसी। वित्तीय वर्ष समाप्ति की सबसे ज्यादा गहमागहमी बैंकों में नजर आ रही है। वर्ष की समाप्ति के दिन नजदीक आने के साथ ही बैंक कर्मचारियों पर काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। शाखाओं में कर्मचारी देर शाम तक काम करते नजर आते हैं। शनिवार, रविवार की छुट्टियों में भी कर्मचारी बैंक पहुंचकर अपने काम निपटा रहे हैं।


सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में जिला बेहतर स्थिति में है। नियमानुसार राजस्व प्राप्ति की कोशिशें की जा रही हैं। 31 मार्च तक महकमे अपना तय लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
- राम सुरेश वर्मा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed