फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hooliganism in Vande Bharat, passenger beaten up

Jhansi News: वंदे भारत में गुंडई, यात्री को पीटा

Fri, 20 Jun 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hooliganism in Vande Bharat, passenger beaten up

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। निजामुद्दीन से भोपाल जा रही वंदे भारत के एग्जिक्यूटिव क्लास में यात्रा के दौरान सीट बदलने को लेकर बृहस्पतिवार को बबीना के भाजपा विधायक और एक यात्री से विवाद हो गया। झांसी स्टेशन पर ट्रेन के आने के बाद करीब 8 लोगों ने कोच में घुसकर भोपाल जा रहे यात्री राजप्रकाश (50) की बेरहमी से पिटाई की। विधायक समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। वहीं, विधायक की ओर से भी जीआरपी थाने में तहरीर दी गई है। मामले को लेकर एमपी के पूर्व मंत्री ने भी ट्वीट किया है।बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी कमली सिंह और बेटे श्रेयांश सिंह के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच ई-2 में यात्रा कर रहे थे। उनकी सीट 8 नंबर थी। जबकि, पत्नी सीट नंबर 50 और बेटे 51 पर बैठ थे। विधायक ने बताया कि सीट नंबर 49 और 52 पर यात्री आपत्तिजनक स्थिति में पैर फैलाकर बैठे थे और भोजन कर रहे थे। उन्होंने एक यात्री से उनकी सीट पर आकर बैठने के लिए कहा, ताकि वह अपने परिवार के साथ बैठ सकें। इस पर यात्री उनसे बहस करने लगा और अशोभनीय भाषा का भी इस्तेमाल किया। उनके गनर ने टोका तो उसे वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगा। स्थिति को शांत करने के लिए विधायक कुछ समय के लिए कोच की गैलरी में चले गए। दोनों यात्रियों को लगा कि वह फोन पर उनकी शिकायत कर रहे हैं। इसके बाद दोनों यात्री बाहर आकर उनसे बहस करने लगे। विधायक ने कहा कि इससे न सिर्फ उनकी यात्रा बाधित हुई, बल्कि उन्हें और परिवार को मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ा। ट्रेन के झांसी आने पर आरपीएफ, जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए। वहीं, उसी कोच में यात्रा कर रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है और सीट नंबर 50 पर बैठे एक यात्री के साथ बाहर से आए सात-आठ लोगों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। इससे यात्री के चोटिल होने की बात कही गई है। हालांकि, विधायक ने मारपीट की घटना से इन्कार किया है। उनका कहना है कि वह पत्नी और बच्चे के साथ ट्रेन से उतरकर बाहर निकल आए थे। वहीं, जीआरपी इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बबीना विधायक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भोपाल से सीसीटीवी फुटेज मंगाये जा रहे हैं। यात्रियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed