फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Homeguard training office running in a dilapidated building in Jhansi

UP: अंग्रेजों के जमाने की जर्जर इमारत में चल रहा होमगार्ड प्रशिक्षण कार्यालय, हादसे को दे रहा आमंत्रण

Sat, 02 Aug 2025 01:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Aug 2025 01:52 PM IST
विज्ञापन
Homeguard training office running in a dilapidated building in Jhansi
जर्जर इमारत में चल रहा होमगार्ड प्रशिक्षण कार्यालय - फोटो : संवाद
झांसी नगर निगम के वार्ड नंबर 39 में मंडलीय कमांडेंट एवं प्रशिक्षण होमगार्ड की दो मंजिला इमारत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। यह बिल्डिंग अंग्रेजों की समय की है। यहां पर होमगार्ड को प्रशिक्षण दिया जाता था लेकिन अब वह बंद कर दिया गया है। लेकिन कार्यालय आज भी यहां पर चल रहा है। 
विज्ञापन


चार कर्मचारी तैनात हैं जो अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं। हाल ही में हुई लगातार बारिश से इमारत में जगह जगह दरारें आ गईं है, मिट्टी और ईट गिरने लगे हैं। इमारत की दीवार और छत पूरी तरह दीमक और हरी घास से पट चुकी है। 
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मामले से उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। बुजुर्ग मीरा रावत ने बताया कि वह 40 साल से इस बिल्डिंग को इसी तरह देख रही हैं यह पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, कभी भी गिर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार इसको लेकर शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया। उन लोगों को हमेशा यही भय लगा रहता है कि यह बिल्डिंग पता नहीं कब गिर जाए।
 

पार्षद प्रतिनिधि राहुल तिवारी ने बताया कि यह है होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर है, अंग्रेजों के समय की यह इमारत जर्जर है। इसकी शिकायत डीएम, नगर आयुक्त से काफी बार कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

 

यदि इमारत गिरती है तो इसके आसपास के मकान इसकी चपेट में आ जाएंगे, यहां गाडियां और बच्चे भी निकलते रहते हैं कोई जनहानि ना हो इसीलिए प्रशासन से अनुरोध है कि इस दो मंजिला इमारत की एक मंजिल को गिरा दी जाए ताकि कोई बड़ी अप्रिय घटना ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed