फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   home map dont accept in green belt

ग्रीन बेल्ट में न हो आवासीय नक्शा स्वीकृत

Thu, 31 Mar 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
home map dont accept in green belt
green belt, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। कृषि योग्य भूमि पर प्लाटिंग अवैध है। यदि प्लाटिंग की जा रही है तो उसे रोका जाए और मानचित्र भी पास न किया जाए। पं. दीनदयाल सभागार के सौंदर्यीकरण व उसे वातानुकूलित किए जाने के लिए पुन: स्टीमेट तैयार किया जाए। जेडीए कोई भी नया पार्क विकसित नहीं करेगा, जो पार्क  हैं उन्हें पहले सुधारे व प्रयोग में लाएं। यह निर्देश मंडलायुक्त के. राम मोहन राव ने झांसी विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के सामने लगी निजी अस्पतालों की होर्डिंग्स को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बोर्ड बैठक में झांसी विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2016-17 के लिए प्रस्तावित आय 3079.00 लाख तथा व्यय 3002.00 लाख रुपये करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्राधिकरण ने वर्ष 2015-16 में प्रस्तावित आय 2312.00 लाख के सापेक्ष 21 मार्च 2016 तक 2192.20 लाख कर ली है। बताया गया कि मार्च समाप्ति तक यह आय प्रस्तावित आय से अधिक होने की संभावना है। मंडलायुक्त ने कहा कि जो आवासीय परियोजनाएं प्राधिकरण की हैं, वहां रोड निर्माण के साथ ही अन्य सुविधाओं को संतृप्त करने का कार्य भी किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गढ़िया गांव में कितनी भूमि पर अन्य लोगों का कब्जा है तथा कितनी भूमि नगर निगम द्वारा झांसी विकास प्राधिकरण को देने को शेष है, इसका सत्यापन कर लिया जाए। ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने के लिए ग्राम करारी में 7.147 हेक्टेयर के स्थान पर 6.178 हेक्टेयर प्राप्त भूमि के स्थान पर उससे लगी सौ एकड़ भूमि को ट्रांसपोर्ट नगर के लिए उपयुक्त बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डीएम को इसका निरीक्षण स्वयं करने के निर्देश दिए।
बोर्ड बैठक में समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि ग्रीन बेल्ट में कोई भी आवासीय नक्शा स्वीकृत नहीं होगा। पानी की किल्लत को देखते हुए ग्रीन बेल्ट को यथावत रखा जाए। पंचतंत्र पार्क के सुंदरीकरण व रखरखाव के लिए ठेकेदारों को आमंत्रित किया जाए। वह स्वयं ट्रेन, झूला आदि के साथ रखरखाव करे, तो कार्यकाल तीन से चार वर्ष का किया जा सकता है।

झांसी दुर्ग में स्थापित बंद फ्लड लाइट को चालू करने का निर्णय लिया गया। विद्युत बिल के अवशेष 48 लाख का भुगतान करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम झांसी अजय कुमार शुक्ला, सचिव जेडीए तिलकधारी यादव, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, एओ जेबी परमार्थी, एक्सईएन जल संस्थान आरएस यादव, पीडब्लूडी एके जैन, अटलराज भास्कर, जेई नरेंद्र थापक आदि उपस्थित रहे।


नामित सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार
झांसी। जेडीए के नामित सदस्य राहुल सक्सेना, प्रतिपाल सिंह व मोहसिन खान ने मंडलायुक्त व अध्यक्ष जेडीए को दिए पत्र में बताया कि गत चार वर्षों में उन्होंने बैठक में कई सुझाव दिए एवं समस्याओं से अवगत कराया। प्राधिकरण ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। प्राधिकरण के अधिकारियों पर कई और आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बैठक का एजेंडा तक नहीं दिया जाता है, इसलिए उन लोगों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed