फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Home dieleveary reach kirana things with app

घर पहुंचेगा किराने का सामान और सब्जियां

Sat, 04 Jul 2020 10:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Home dieleveary reach kirana things with app
नगर सभागार में एप लांच करते महापौर रामतीर्थ संघल और अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त।
झांसी। कोरोना महामारी के दौर में सरकार लोगों को अधिक से अधिक घर पर रहने की सलाह दे रही है, लेकिन लोग जरूरी सामान के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। इसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर स्किल्ड इंडिया सोसाइटी ने डायल एसआईएस एप बनाया है। एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। जिसके जरिये किराने का सामान, सब्जियां समेत 137 सेवाएं घर बैठे मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निगम के लक्ष्मीबाई सभागार में महापौर रामतीर्थ सिंघल और अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने एप को लांच किया। इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि मोबाइल एप के जरिए प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, सफ ाईकर्मी, सैनिटाइजेशन करने वालों को आसानी से लोग बुलाकर काम करा सकेंगे। स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के नीरज सिंह ने बताया कि एप के जरिये झांसी के दुकानदारों से सामान लेकर घरों तक पहुंचाया जा रहा है। 200 रुपये से अधिक के
विज्ञापन

सामान पर कोई होम डिलीवरी शुल्क नहीं लगेगा। साथ ही दुकानदार द्वारा जारी बिल ही ग्राहक को मिलेगा। इसके लिए अब तक झांसी की 47 दुकानों से अनुबंध कर सामान पहुंचाया जा रहा है। साथ ही दो हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त ने कहा कि सोसाइटी के एप के जरिए मजदूरों को काम मिलेगा। साथ ही लोगों को घर बैठे अपने ही शहर की दुकानों से सामान मिल सकेगा। आत्मनिर्भर भारत के तौर पर झांसी नगर निगम के सहयोग से पहला एप लांच किया गया है। इस मौके पर पार्षद विद्या प्रकाश दुबे, प्रतीक खरे, संजय गुप्ता, मंटू यादव, सिमरन श्रीवास्तव, रश्मि, आशना, राजवीर, अभय, ब्रजेश, सहाबुद्दीन, ग्यादीन, पवन, विवेक, गीतांजलि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed