फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Holy trains full, immediate scramble of

होली पर ट्रेनें फुल, तत्काल की भी मारामारी

Tue, 22 Mar 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Holy trains full, immediate scramble of
train jhansi hindi news - फोटो : demopic
झांसी। होली पर झांसी से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में आरक्षण फुल हो गया है। त्योहार पर यहां से अन्यत्र जाने वाले यात्रियों के लिए अब सिर्फ तत्काल टिकट का ही भरोसा है। सोमवार से ही ट्रेनों में आरक्षण के लिए मारामारी शुरू हो गई। इस दौरान एक सौ से अधिक यात्रियों ने एसी व स्लीपर तत्काल टिकट के लिए टोकन लिया।
विज्ञापन


होली 23 मार्च को है। होली पर 23 मार्च से लगातार 27 मार्च तक पड़ रही छुट्टियों के चलते अनेकों परिवारों ने पर्यटन व धार्मिक स्थलों का अपना कार्यक्रम बना लिया है। लोग वैष्णो देवी जम्मू, शिरडी, गोवा, शिमला, मुंबई हरिद्वार व तिरुपति जाना चाहते हैं। चूंकि, उक्त स्थानों की तरफ जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बनी हुई है। इन ट्रेनों में होली के एक सप्ताह बाद ही कंफर्म आरक्षण मिलना संभव हो पा रहा है। वेटिंग का टिकट भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


इन हालातों के चलते अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलने वाले तत्काल आरक्षण टिकट पर ही भरोसा है। सबसे अधिक शिरडी, गोवा व जम्मू की तरफ जाने वाली झेलम एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, तुलसी एक्सप्रेस, गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में तत्काल टिकटों की मांग बढ़ी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को आरक्षण कार्यालय में तत्काल टिकट लेने के लिए मारामारी रही। सुबह दस बजे से मिलने वाले एसी क्लास टिकटों के लिए 45 तत्काल टोकन व ग्यारह बजे से मिलने वाले स्लीपर क्लास टिकटों के लिए 60 तत्काल टोकन लिए गए। चूंकि, एक दो फार्म पर टिकट बनने के बाद ही सीटें फुल हो गईं, इस कारण अधिकांश यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।  


दूसरे स्टेशनों का भी लिया सहारा

यात्रियों को मालूम है कि सुबह दस बजे तत्काल टिकट प्रक्रिया चालू होने के दो मिनट बाद ही सभी सीटें भर जाती हैं। ऐसे में कर्मचारी चाहे जितनी तेजी से टिकट बनाएं और पैसा लें, लेकिन दो मिनट में तीन या चार से अधिक टिकट नहीं बनाए जा सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति सुबह चार बजे भी लाइन में लगा और चौथे या पांचवें नंबर का टोकन उसे मिला तो भी उसे तत्काल का कंफर्म टिकट मिलने की बहुत कम उम्मीद रहती है। यही कारण है कि कई लोग तत्काल टिकट पाने के लिए दतिया, बबीना, ओरछा, खजुराहो, टीकमगढ़, छतरपुर में खुले काउंटर पर भी आरक्षण कराने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed