फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hollow railway track in station

रेलवे स्टेशन पर ट्रैक को खोखला कर रहे चूहे

Mon, 20 Jan 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
hollow railway track in station
झांसी रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियों पर के पास घूमते चूहे।
झांसी। रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म या फिर पटरियां, पार्सल घर से लेकर डॉरमेट्री रूम, हर जगह चूहे ही नजर आते हैं। प्लेटफार्म और रेल ट्रैक के नीचे चूहों ने बड़े-बड़े बिल बना लिए हैं। पटरियों व उसके आसपास की जमीन को भी खोखला कर सुरंग बना डाली है। इससे रेलवे ट्रैक पर यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पाए जाने वाले चूहे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। यह चूहे इतने खतरनाक हैं कि इनसे इंसान भी डरते हैं। इनका आकार सामान्य चूहों से काफी बड़ा होता है। इन चूहों ने प्लेटफार्म की पटरियों के आसपास रेलवे ट्रैक को खोखला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन पर भोपाल जाने वाली दिशा में चूहोें ने बिल बना लिए हैं। कई जगह तो गहरी सुरंग भी खोद डाली है। पार्सल कार्यालय से लेकर डॉरमेट्री रूम व अन्य कार्यालयों में भी इन चूहों का आतंक है।
विज्ञापन

यह भी है खतरा
रेलवे की सिग्नल सहित अन्य तमाम व्यवस्थाएं ऑटोमेटिक हो चुकी हैं। कई स्थानों पर वायरिंग भी अंडर ग्राउंड है। ऐसे में येचूहे यदि इन वायरिंग को नुकसान पहुंचाते हैं तो दुर्घटना की आशंका बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉल वालों को भी खतरा
सबसे अधिक चूहे प्लेटफॉर्म, ट्रैक के आसपास, यार्ड, पार्सल घर व खाने-पीने के स्टॉल में भी सक्रिय हैं। स्टॉलों पर रखे सामानों को भी कुतरकर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

चूहों को पकड़ने का इंतजाम नहीं
अममून सभी बड़े स्टेशनों पर चूहों को पकड़ने के लिए ठेका दिया जाता है। लेकिन झांसी स्टेशन पर चूहों को पकड़ने के लिए ठेका सिस्टम लागू नहीं हुआ है। इसके चलते चूहे ने हर जगह उत्पात मचा रखा है।
चूहों को पकड़ने के लिए रेलवे कई प्रयास करता है। चूहे पकडे़ भी गए हैं। पहले की अपेक्षा इनकी संख्या कम भी हुई है।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed