फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Holi vyanjan taiste waist coustly pakwan

होली के पकवानों का स्वाद बिगाड़ रही महंगाई

Sat, 06 Mar 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Holi vyanjan taiste waist coustly pakwan
झांसी। होली पर गुझिया की मिठास हो या अन्य पकवानों का स्वाद, खाद्य सामग्री पर दिनोंदिन बढ़ रही महंगाई इन्हें फीका करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। पिछले साल की तुलना में इस बार रिफाइंड, मैदा, आलू और मावा (खोआ) के दामों में काफी इजाफा हो गया है। ऐसे में लोगों को इस बार भी पर्व पर पकवान खाने में ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन

इस बार 28 मार्च को होली का पर्व है। होली पर घर-घर में गुझिया, पापड़, चिप्स, बेसन के सेवन, खुरमा, मठरी, दही बड़े आदि बनते हैं। बड़े से लेकर बच्चे तक खूब चाव से हफ्तों तक इन्हें खाते हैं। कई लोग तो गुझिया दुकानों से भी खरीदकर लाते हैं। इस बार भी होली के त्योहार पर महंगाई का तड़का लगा है। व्यापारी संतोष गुप्ता ने बताया कि मावा के दामों में अभी से तेजी है। ऐसे में होली के पर्व पर मावा 250-300 रुपये किलो से अधिक तक पहुंच सकता है। वहीं, मैदा और रिफाइंड के दाम भी बढ़ गए हैं। इसके अलावा दूध और शक्कर के मूल्य में भी उछाल आया है। वहीं, व्यापारी राकेश गुप्ता ने बताया कि पापड़, मठरी में उपयोग होने वाली काली मिर्च, लाल मिर्च और लौंग के दाम पिछले 15 दिनों में बढ़ गए हैं। इसके अलावा मसालों में उपयोग होने वाला जायफल भी महंगा हो गया है।
विज्ञापन

वस्तु पिछले साल अब
मावा 160-180 200 से शुरू
दूध 40-42 45-47
शक्कर 30-32 35-37
रिफाइंड 100 130
मैदा 24 28
बेसन 65 75
(मूल्य प्रति किलो व लीटर)
इनके भी बढ़ गए दाम
वस्तु 15 दिन पहले अब
लौंग 700 800
काली मिर्च 600 650
जायफल 580 600
बड़ी इलायची 750 800
लाल मिर्च पिसी 180 200
(मूल्य प्रति किलो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed