फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   holi milan samaroh

फाग गीतों पर जमकर खेली फूलों व गुलाल से होली, जगह जगह हुआ होली मिलन समारोह

Mon, 16 Mar 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
holi milan samaroh
गोविंद मंदिर में हुए होली मिलन समारोह में फाग गीतों पर जमकर हुई फूलों की होली।
झांसी। महानगर में जगह - जगह होली मिलन समारोह हुए। इसमें शास्त्रीय गायन के साथ बुंदेली फागें कलाकारों ने गायीं। फूलों की होली खेली और एक दूसरे को चंदन का तिलक लगाया। इस मौके पर सामाजिक एकता पर भी वक्ताओं ने बल दिया। साथ ही, कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

सखी के हनुमान मंदिर के समीप सुधा विहार कालोनी में भगवान श्री परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में होली मिलन समारोह हुआ। गायक समीर भालेराव ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। गुलजार जाफर ने ढोलक पर मोहक स्वर सुनाए। इस मौके पर परशुराम चौक का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, बसपा नेत्री अनुराधा शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, गोकुल दुबे, अनिल दीक्षित, महंत विष्णु दत्त स्वामी आदि मौजूद रहे। सर्वधर्म सद्भाव समिति के होली मिलन समारोह में बिशप पीटर परापुल्लिल, डॉ. धन्नू लाल गौतम, प्रवीण जैन ने, बुंदेलखंड कांवड यात्रा समिति के होली मिलन समारोह में संजीव श्रृंगीऋषि, धर्माचार्य हरीओम पाठक, हेमंत परिहार ने, कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज में विद्या प्रचारिणी सभा के कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, डीके शर्मा, चंदन यादव ने होली पर्व की बधाइयां दी।
विज्ञापन

गोपाल जी महाराज के मंदिर में फूल बंगला में श्रीगोपाल जी महाराज को विराजमान किया गया। इस अवसर पर हरगोविंद कुशवाहा, रवीश त्रिपाठी, राधे चौबे आदि मौजूद रहे। श्री भोलेनाथ खाती बाबा एवं साईं सेवा समिति के सीपरी स्थित नेकी की दीवार पर हुए कार्यक्रम में हर हर महादेव का जाप हुआ। इस मौके पर लकी ड्रा खोला गया। विजेता रूबी को गृह उपयोगी उपहार प्रदान किया गया। बुंदेलखंड सर्व ब्राह्मण महासभा एवं बुंदेलखंड सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मोर्चा के होली मिलन समारोह में राम भूषण उपाध्याय, अरविंद कुमार उपाध्याय, श्रीराम बुधौलिया आदि ने भगवान परशुराम की पूजा की। भार्गव ब्राह्मण समाज समिति के नरसिंह हनुमान मंदिर में हुए होली मिलन कार्यक्रम में समाज की एकजुटता पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सखी के हनुमान मंदिर, रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में आरके सहारिया, प्रदीप श्रीवास्तव, अशोक ठकुराल, ओएस भटनागर, इंद्रसेन अरोरा ने चंदन व फूलों की होली खेली। कनौजिया रजक बंधु महासभा भवन में जितेंद्र कनौजिया का सम्मान किया गया। यादव सभा के कार्यक्रम में राम नरेश यादव, मदन यादव, रहीस यादव, श्लोक यादव, सूरज सिंह यादव, राकेश यादव, चंद्रकांत यादव, बृजेंद्र सिंह यादव का सम्मान किया गया। बुंदेलखंड रायकवार धीवर महासभा के कार्यक्रम में हरदास शिवालय के पदाधिकारी चयनित हुए। न्यू रोड व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में महापौर रामतीर्थ सिंघल ने अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री अजय लिखधारी को शपथ दिलायी। बुंदेलखंड सर्व ब्राह्मण महासंघ के कार्यक्रम में रामबाबू बाजपेयी, जीएस नायक, एमडी द्विवेदी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर त्योहार की बधाईयां दी।

पंख टीचर्स क्लब के तत्वावधान में श्री सिद्धेश्वर मंदिर में होली मिलन समारोह हुआ। इसमें अध्यक्षा दीपिका वार्ष्णेय व सदस्याओं ने राधा कृष्ण को गुलाल लगाया और फूलों की होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed