फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hockey: Saifai, Jammu and Gwalior teams won the match

हॉकी : सैफई, जम्मू और ग्वालियर की टीम ने जीता मैच

Fri, 02 Feb 2024 03:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 02 Feb 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Saifai, Jammu and Gwalior teams won the match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही 13वीं इंडियन ऑयल विनोद खंडकर अंडर-21 गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को हुए मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, जम्मू हॉकी अकादमी और ग्वालियर हॉकी एसोसिएशन की टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के पहले मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम ने एमएस स्पोर्ट्स अकादमी धौलपुर की टीम को 9-0 से पराजित किया। स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की ओर से सुनील पाल ने चार, रजा अली ने दो, इरफान मोहम्मद, रोमित पाल और नितेश यादव ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में ग्वालियर हॉकी एसोसिएशन की टीम ने ग्रास रूट हॉकी कोलकाता की टीम को 3-2 से हराया। ग्वालियर की ओर से खिलाड़ी ईशू ने एक और अनुराग ने दो गोल किए। वहीं कोलकाता की ओर से अभिमन्यु व आदित्य ने एक-एक गोल किया। प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में जम्मू हॉकी अकादमी और डीएचए आगरा की टीम बराबरी पर रही। इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में जम्मू हॉकी अकादमी की टीम 4-3 से विजयी हुई। टूर्नामेंट के डायरेक्टर राजेश बिहारी, रैफरी रूपेंद्र, राजेंद्र अविनाश, अमित गुप्ता, मोहम्मद जावेद, राजेंद्र चौधरी रहे। टेक्निकल टेबल पर सुनीता तिवारी, सतीश चंद और विनम्र खंडकर रहे। इस अवसर संजय गौतम, अशोक ओझा, सलीमउद्दीन, सुरेश भागौरिया, मुन्नालाल, चंद्र मोहन, बृजेंद्र यादव, सतीश चंद, हिकमत उल्ला, राजेश भंडरिया, राजेश चौबे, सुनील कुशवाहा, एसके सूरी, नोबत सिंह मौजूद रहे। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed