फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hoarding structure collapsed in storm, car driver died

Jhansi: आंधी में होर्डिंग का स्ट्रक्चर गिरा, बोलेरो चालक की मौत; सीमा विवाद में उलझी पुलिस, घंटों पड़ा रहा शव

Thu, 22 May 2025 12:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 22 May 2025 12:09 PM IST
सार

गर्मी होने के कारण चालक कार की छत पर जाकर सो गया था। इसी बीच तेज आंधी आई। आंधी में स्ट्रक्चर उखड़कर चालक के ऊपर जा गिरा। होर्डिंग का स्ट्रक्चर गिरने पर उसने मदद के लिये पुकार लगाई। उसकी आवाज सुन आसपास के लोग एकत्र हो गये। 

विज्ञापन
Hoarding structure collapsed in storm, car driver died
बोलेरो चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि आई आंधी से स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पार्सल कार्यालय के पास लगा होर्डिंग का स्ट्रक्चर आंधी में उखड़ गया और बोलेरो की छत पर सो रहा युवक उसके नीचे दब गया। आसपास के लोगों की मदद से स्ट्रक्चर के नीचे दबे युवक को निकाला गया। डिप्टी एसएस एसके नरवरिया ने इसकी सूचना तत्काल जीआरपी और रेलवे चिकित्सालय को दी। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने सीमा नवाबाद थानाक्षेत्र में आने की जानकारी दी। नवाबाद थाने को भी सूचना दी गई। लेकिन, जीआरपी और नवाबाद थाना के बीच सीमा विवाद को लेकर मामला ठन गया। इस कारण घंटों शव मौके पर पड़ा रहा। 

विज्ञापन


मूल निवासी महोबा के रहने वाले चरण सिंह पुत्र मानसिंह हाल निवासी हंसारी के टपरियन में 20-22 साल से रहकर लोडर चलाते थे। वह बुधवार की रात को तमिलनाडु एक्सप्रेस से आने वाली पान की खेप लेने पहुंचा था। वह ट्रेन करीब एक बजे के आसपास आनी थी। इसलिये वह बोलेरो को पार्सल कार्यलय के पास लगे होर्डिंग के स्ट्रक्चर के बगल से बोलेरो को खड़ी कर दी। गर्मी होने के कारण वह बोलेरो की छत पर जाकर सो गया। इसी बीच तेज आंधी आई। आंधी में स्ट्रक्चर उखड़कर चालक के ऊपर जा गिरा। होर्डिंग का स्ट्रक्चर गिरने पर उसने मदद के लिये पुकार लगाई। उसकी आवाज सुन आसपास के लोग एकत्र हो गये। 
विज्ञापन


इसकी सूचना डिप्टी एसएस एसके नरवरिया को दी गई। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे किसी प्रकार से बाहर निकाला। इसकी सूचना डिप्टी एसएस ने जीआरपी और रेलवे के चिकित्सकों को दी। मौके पर पहुंचे चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर जीआपी थाना पुलिस भी पहुंची। चालक को मृत घोषित किये जाने पर जीआरपी ने घटनास्थल को नवाबाद थाने के अधीन आने की जानकारी दी। इसपर नवाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मगर, नवाबाद थाना पुलिस ने भी घटनास्थल को अपने अधीन न आने की बात कहकर जीआरपी के पाले में गेंद फेंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी और नवाबाद में सीमा विवाद के कारण शव काफी देर तक बारिश में भीगता रहा। परिजन भी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच गये और मृतक के साथ अमानवीयता देख उन्होंने शव को उठाकर यात्री प्रतीक्षालय में शेड के नीचे रख दिया। काफी देर बाद जब नववाबाद थाने ने अपनी सीमा मानते हुये शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed