{"_id":"66284b87dcb018402b0bc1a4","slug":"ho-kijo-son-of-kesari-this-is-my-small-work-jhansi-news-c-308-1-sjhs1001-101506-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हो, कीजो, केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हो, कीजो, केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मंगलवार को महानगर में श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। मंदिरों में बजरंग बली का मोहक श्रृंगार हुआ और महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया और अपने आराध्य के दर्शन किए। समाजसेवी व धार्मिक संगठनों ने जगह-जगह प्रसाद वितरण कराया और भंडारे हुए।
सदर बाजार स्थित श्री दक्षिण मुखी बालरूप हनुमान मंदिर में रमाकांत तिवारी और अमित तिवारी ने भगवान का मोहक श्रृंगार किया। श्रीराम दरबार की आरती व विशेष श्रृंगार अनूप बिंदल व राहुल बिंदल ने किया। झरना गेट स्थित श्री रामदूत संकट मोचन हनुमान मंदिर, हरीहर महादेव मंदिर, अंजनी नंदन रामदूताय आश्रम बालाजी धाम पर हनुमान का मोहक श्रृंगार हुआ। छप्पन भोग और फूल बंगला समर्पित किया गया। भक्ति गीत गाए गए। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, मुकेश सिंघल, प्रमोद गुप्ता, बनवारी लाल सरावगी आदि मौजूद रहे। लक्ष्मणगंज स्थित माधो बेडिया हनुमान मंदिर में पुजारी अनूप पाठक ने श्रृंगार कर महाआरती की। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। महेश साहू, नारायण दास यादव आदि मौजूद रहे। बड़ागांव गेट स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी कालीचरण जारौलिया ने भगवान का महाभिषेक, श्रृंगार व महाआरती की। मंदिर को फूलों व गुब्बारों से आकर्षक सजाया गया था। कलाकारों ने मधुर भजन गाए। महेश पांडेय, रवीश त्रिपाठी, रॉकी महाराज, विष्णु तिवारी, अमर सिंह आदि मौजूद रहे। प्रेमनगर स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों ने पूजा एवं आरती की। सियाराम शरण चतुर्वेदी, इंद्रपाल सिंह खनूजा, दीपक तिवारी, विभूति नारायण मिश्रा मौजूद रहे। पिछोर स्थित श्री सखी के हनुमान मंदिर में भगवान का अभिषेक, श्रृंगार हुआ और महाआरती हुई। तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। भजन कीर्तन हुए। महंत नागा मोहन दास जी महाराज, पुजारी रमन दास महाराज, शुगर सिंह यादव, डॉ. मधुपाल सिंह, भूपेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। शहर पसरट वाली गली स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर में हनुमान जी का श्रृंगार कर आरती की गई। श्री रामलीला मंच बडा बाजार में हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और राम दरबार व हनुमान जी की पूजा की गई। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। अरुण द्विवेदी, ओम प्रकाश तिवारी, भरत राय, अमर सिद्ध मौजूद रहे। सैयर गेट स्थित प्राचीन लाला हरदौल मंदिर में पुजारी हरीमोहन तिवारी ने महाआरती की। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। संजय गुप्ता, आशीष गुप्ता, मुकेश अतरौलिया, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे। सैयर पहाड स्थित प्राचीन बलखंडेश्वर बूढे महादेव मंदिर पर मंशापूर्ण पाताली सिद्ध हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार हुआ। भक्तों ने रामधुन व सुंदरकांड पाठ किया। इस अवसर पर आनंद गिरि महाराज, अंजनी गिरी महाराज, राम गिरी, पवन गिरी, कामता प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे। कचहरी परिसर में अधिवक्ता प्रीति संज्ञा, राम सेवक अडजरिया, रविंद्र पाठक, राजेंद्र दीक्षित ने हनुमान जी की पूजा कर विश्व शांति की कामना की। रामधुन व हनुमान चालीसा का पाठ किया। इधर श्री सालासर बालाजी महाराज भक्त मंडल के तत्वावधान में रानी महल के सामने भजन संध्या का आयोजन हुआ। बॉबी राजा व अन्य भजन गायकों ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पूनम शर्मा, वैद्य वीरेंद्र दीक्षित, अंकुर दीक्षित, डा. जितेंद्र द्विवेदी, कुलदीप खरे, डा. अजीत समेले आदि मौजूद रहे। इधर श्री संत शिरोमणि गुरु रविदास अहिरवार सेवा समिति की ओर से प्राचीन हनुमान मंदिर पर भजन संध्या व प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। अध्यक्ष उमाशंकर, राहुल, उमाकांत, पंकज कौशल, मदन मोहन, नरेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।