फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   historical gates will welcome you in jhansi

झांसी आएंगे तो भव्य प्रवेश द्वार देखते रह जाएंगे!

Sat, 29 Jun 2019 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
historical gates will welcome you in jhansi
झांसी आएंगे तो भव्य प्रवेश द्वार देखते रह जाएंगे!
विज्ञापन

झांसी। बाहर से आने वाले लोगों को शहर के नजदीक आते ही इसके ऐतिहासिक होने की झलक नजर आने लगेगी। इसके लिए चार प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं, जो पुरातात्विक शैली से बनाए जाएंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर झांसी विकास प्राधिकरण योजना का खाका तैयार करने में जुटा हुआ है।
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की गौरवगाथा के चलते झांसी की गिनती देश के चुनिंदा ऐतिहासिक शहरों में होती है। झांसी का किला और रानी महल अपने गौरवपूर्ण इतिहास की गाथा सुनाता नजर आता है। इतिहास की ये झलक अब शहर में प्रवेश करते ही नजर आने लगेगी। इसके लिए मऊरानीपुर, कानपुर, ग्वालियर और शिवपुरी रोड पर विशाल प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। खास बात ये होगी कि ये प्रवेश द्वारा पुरातात्विक शैली में बनाए जाएंगे। किला जिस तरह के पत्थरों से बना हुआ है, उसकी तरह के पत्थरों से ये प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। ये प्रवेश द्वार पर्यटन विकास को ध्यान में रखते हुए बनाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने योजना को अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) को सौंपी है। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि प्रवेश द्वार बनाने के लिए जगह चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। ये स्टेट हाइवे पर बनाए जाएंगे। जल्द इनका खाका तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पालीटेक्निक की निष्प्रयोज्य भूमि होगी उपयोगी
झांसी। ग्वालियर रोड पर राजकीय पालीटेक्निक कालेज के परिसर में विशाल भूखंड है। इसमें आधे का इस्तेमाल तो खेल गतिविधियों में होता है, लेकिन आधा हिस्सा निष्प्रयोज्य अवस्था में पड़ा हुआ है। लेकिन, अब इसे संवारा जाएगा। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने जेडीए को इस भूमि पर पार्क या स्टेडियम निर्माण का प्लान तैयार करने को कहा है। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि पालीटेक्निक कालेज के प्राचार्य से भूमि के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। ये मिलते ही योजना तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed