फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hindi Hain Hum: Employees showed talent in writing competition

हिंदी हैं हम : लेखन प्रतियोगिता में कर्मचारिओं ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 22 Sep 2024 05:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Hindi Hain Hum: Employees showed talent in writing competition
फोटो.....
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अमर उजाला के ‘हिंदी हैं हम’ अभियान से जुड़कर बुंदेलखंड विवि (बीयू) में शनिवार को विवि के अधिकारी-कर्मचारियों की हिंदी टिप्पण एवं आलेखन लेखन प्रतियोगिता हुई।
बीयू के प्रशासनिक भवन स्थिति कुलपति कमेटी कक्ष में दोपहर तीन बजे से आयोजित प्रतियोगिता में करीब 40 अधिकारी-कर्मी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय और डीआईजी कलानिधि नथानी ने कक्ष का निरीक्षण किया। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. मुन्ना तिवारी ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर तीन बजे से हिंदी सुलेख प्रतियोगिता होगी। इसके बाद परिणाम जारी होगा और प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा, प्रतिभाग करने वाले अधिकारी-कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन



अमर उजाला:-
निबंध में बताए झांसी को प्रदेश में स्वच्छता में प्रथम लाने का उपाय
फोटो....
झांसी। आर्य कन्या महाविद्यालय में शनिवार को एनएसएस और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत निबंध प्रतियोगिता हुई। इसका विषय ‘झांसी को उत्तर प्रदेश में स्वच्छता में प्रथम कैसे लाएं’ रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका नायक की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने काफी उत्साह से भाग लिया। निबंध के माध्यम से छात्राओं ने अपने-अपने विचार उल्लेखित किए। इस दौरान एनएसएस की तीनों इकाइयों की स्वयंसेविकाएं, प्रवक्ता आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन संयुक्त रूप से सौम्या वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका त्रिपाठी ने किया। आभार डॉ. अपर्णा चौबे ने जताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed