फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hindi can provide employment from teaching to cinema

अध्यापन से लेकर सिनेमा तक में रोजगार दिला सकती हिंदी

Thu, 02 Jun 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hindi can provide employment from teaching to cinema
झांसी। अब हिंदी सिर्फ राजभाषा तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक बाजार में भी अपनी जगह बना रही है। टीवी, सिनेमा, कंटेंट राइटिंग, विज्ञापन बनाना, अनुवाद और पत्रकारिता समेत कई क्षेत्रों में हिंदी के विद्यार्थियों की काफी मांग है। ऐसे में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से हिंदी विभाग से पढ़ाई करने के बाद भारत ही नहीं विदेश में भी नौकरी पाई जा सकती हैं। 10 जून तक आवेदन खुले हुए हैं।
विज्ञापन

हिंदी में सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर मौजूद हैं। बीयू के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत बिसारिया ने बताया कि देश में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा में हिंदी शिक्षकों के पद दूसरों की तुलना में सबसे ज्यादा होते हैं। विदेश के 500 से अधिक स्कूलों, 275 विश्वविद्यालयों में भी हिंदी पढ़ाई जा रही है। केंद्रीय विद्यालय संगठन, आईसीसीआर और विदेशों में निकलने वाले पदों की रिक्तियों से नौकरी प्राप्त की जा सकती है। हिंदी में परास्नातक उत्तीर्ण होने पर केंद्र सरकार के देश-विदेश के कार्यालयों में अनुवादक, राजभाषा अधिकारी से लेकर निदेशक राजभाषा तक के पदों पर सिर्फ लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर नौकरी पाई जा सकती है।
विज्ञापन

प्रशासन से जुड़े पदों में भी हिंदी टाइपिंग जानने वालों को वरीयता दी जाती है। भारत सरकार के शिष्ट मंडल के साथ जाने वाले दुभाषीय की अच्छी नौकरी भी हिंदी के छात्र-छात्राएं पा सकते हैं। यदि आप वर्तमान तकनीकी के साथ जुड़े हैं और साहित्य, अनुवाद, टाइपिंग आदि पर अच्छी पकड़ है तो हिंदी पढ़कर आसानी से रोजगार हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हिंदी विभाग वातानुकूलित स्मार्ट क्लास रूम, सभागार, कंप्यूटर, इंटरनेट समेत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। विभाग में रोजाना दोपहर दो बजे से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायता के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट पास के लिए कोर्स
कोर्स का नाम : बीए ऑनर्स हिंदी
चयन की प्रक्रिया : सीधे प्रवेश
योग्यता : 40 प्रतिशत अंकों से इंटर
सीटें : 120
अवधि : तीन साल
फीस : 9000
स्नातक पास के लिए कोर्स
कोर्स का नाम : एमए हिंदी
चयन की प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
योग्यता : 40 प्रतिशत अंकों से स्नातक
सीटें : 60
अवधि : दो साल
फीस : 9100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed