फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   High tension line will shift, five million sought

हाईटेंशन लाइन शिफ्ट होगी, पांच करोड़ मांगे

Sun, 22 Jan 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
High tension line will shift, five million sought
eletricity jhansi news - फोटो : demo
जेल चौराहा से ग्रोथ सेंटर हाइवे पुल तक फोर लेन सड़क बनाने के लिए 20 साल पहले बिछाई गई बिजली की लाइन शिफ्ट की जाएगी। इस पर 5.05 करोड़ खर्च होंगे। यह पैसा पीडब्लूडी को देना होगा। जाहिर है कि शिफ्टिंग के दौरान कई इलाकों में बिजली प्रभावित हो सकती है। माना जा रहा है कि अप्रैल में लाइनें शिफ्ट करने का काम शुरू हो जाएगा।  
विज्ञापन

झांसी से बबीना के बीच में सेना, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईल) और बिजौली औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वाहनों का आवागमन होता है। वाहनों के दबाव की वजह से झांसी से बबीना के बीच 28 किलोमीटर दूरी तय करने में लगभग डेढ़ घंटे लग जाते हैं। इस कारण अब इस सड़क को फोर लेन किया जा रहा है। यह काम लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। फोर लेन सड़क बनाने के लिए बिजली की लाइन शिफ्ट करनी होगी। जानकार यह भी कहते हैं कि यदि विकास के लिए दूरगामी योजनाएं बनाई जाएं तो इस तरह पैसे की बर्बादी नहीं होगी। यदि फोर लेन सड़क की योजना पहले बना ली जाती तो शायद इस तरह विद्युत लाइन शिफ्ट करने की नौबत नहीं आती और पांच करोड़ बच जाते।
विज्ञापन

पीडब्लूडी ने सड़क बनाने से पहले जेल चौराहे से ग्रोथ सेंटर (करीब दस किलोमीटर) हाइवे पुल तक विद्युत विभाग से लाइनें शिफ्ट करने को कहा है। इसके लिए बिजली विभाग ने पांच करोड़ पांच लाख रुपये का स्टीमेट तैयार किया है। इसमें हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस से जेल चौराहा सबस्टेशन तक हाइटेंशन लाइन, कोर्ट और जिला अस्पताल के स्वतंत्र फीडर के साथ ही 11 केवीए की कुछ लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पीडब्लूडी से पैसा मिलते ही लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू हो जाएगा। सभी लाइनें नई बनाई जाएगी। पुरानी लाइनों के खंभे, तार और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल छोटे-मोटे दूसरे कामों पर किया जाएगा। बाकी स्क्रेप को बेच दिया जाएगा। लाइन शिफ्टिंग के दौरान बहुत देर के लिए विद्युत आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।’
राकेश कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (नगर)। 

कई करोड़ का झटका
बिना सोचे-विचारे परियोजनाएं शुरू करने का नतीजा
अमर उजाला ब्यूरो 
झांसी। 
कई बार बिना सोचे-विचारे योजनाएं तैयार करने के बाद उन्हें अमलीजामा भी पहना दिया जाता है और इससे करोड़ों रुपये बेकार चले जाते हैं। जिले में ऐसी कई परियोजनाएं है, जिसमें ऐसा ही हुआ। देखिए उदाहरण- 

दो करोड़ 68 लाख गए पानी में
-मेडिकल कालेज क्षेत्र से जुड़े पिछोर, करगुवां, गुमनावारा, शिवाजी नगर, डड़ियापुरा व कोछाभांवर की पेयजल समस्या को हल करने के लिए 1999 में बराठा बेसिन पेयजल योजना शुरू की गई थी। इसके लिए  जल निगम को दो करोड़ 68 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए थे। पूरा पैसा खर्च होने के बाद भी बराठा बेसिन पेयजल योजना से लोगों को पानी की एक बूंद तक नहीं मिल सकी। पाइप लाइन की क्षतिग्रस्त हो गई। 


ओवरब्रिज का निर्माण ठप   
-झांसी बाईपास पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया था। इस पर लगभग दो करोड़ खर्च भी कर दिए गए और इसी दौरान सेना ने आपत्ति लगा दी तो निर्माण ठप हो गया। साथ ही तय किया गया कि अब यहां ओवरब्रिज नहीं बनाया जाएगा। जाहिर है कि पैसा बेकार चला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed