{"_id":"5ed4105c8ebc3e90896a2c14","slug":"high-tension-line-jhansi-news-jhs1679769195","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन की चपेट में आने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन की चपेट में आने से दो की मौत
विज्ञापन
high tension line
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मऊरानीपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो की मौत और दो के गंभीर रूप से झुलसने की घटना से तकरीबन एक लाख की आबादी की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। जी हां, जिले के शहरी क्षेत्रों से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक में तमाम घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है, जो कभी भी हादसे का सबब बन सकती है।
बिजली विभाग द्वारा खतरे से बचने के लिए हाईटेंशन लाइन रिहायशी इलाकों से नहीं गुजारी जाती है। लेकिन, हाईटेंशन लाइन के नीचे रिहायश तेजी से होती जा रही है। तमाम नव विकसित इलाकों में हाईटेंशन लाइन के इर्दगिर्द प्लान बेच दिए गए और लोगों ने धड़ल्ले से अपने मकान भी बना लिए। स्थिति ये है कि छत के महज कुछ फीट ऊपर या बगल से हाईटेंशन लाइन गुजरती नजर आती है। ऐसे में थोड़ी सी भी असावधानी बड़े खतरे का कारण बन सकती है। मऊरानीपुर की ग्राम पंचायत मऊ देहात की गेड़ा कॉलोनी एक मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी हुई थी, जो टूटकर छत पर गिरी। टूटी हुई लाइन छत पर रखे सरिये के संपर्क में आई और सरिये में करंट दौड़ गया। सरिये के संपर्क में आए दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि मृतक बच्चों की मां और पांच वर्षीय भाई गंभीर रूप से झुलस गए। हाईटेंशन लाइन का ये खतरा जिले में अलग अलग इलाकों की तकरीबन एक लाख की आबादी पर मंडरा रहा है।
दो बच्चों की मौत से क्षेत्र में मचा कोहराम
झांसी। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से क्षेत्र में कोहराम मचा रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। आसपास के लोग सभी को ढांढस बंधाते रहे। जबकि, करीबी रिश्तेदार अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही बच्चों की मां और उनके मासूम भाई की तीमारदारी में जुटे रहे।