फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   high sequrity number plate on 40 thausend two wheeler

40 हजार वाहनों पर लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

Tue, 21 Jan 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
high sequrity number plate on 40 thausend two wheeler
high sequrity number plate on 40 thausend two wheeler
झांसी। जिले मेें फर्राटा भर रहे 40 हजार वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगेगी। वाहन मालिकों को पुरानी नंबर प्लेट हटानी होगी। इसके लिए वाहन मालिक को तय फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। संबंधित वाहन डीलर्स ऑनलाइन आवेदन के बाद नंबर प्लेट लगाएंगे। इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नए नियमों के तहत एक अप्रैल 2019 के बाद खरीदे जा रहे नए वाहनों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से लैस किया जा रहा है। अब पुराने वाहनों में भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवानी होगी। इसके लिए वाहन निर्माता कंपनी के डीलर को ऑनलाइन पोर्टल विकसित करना होगा।
विज्ञापन

जिसके जरिए वाहन स्वामी ऑनलाइन आवेदन करेगा। डीलर आवेदन का आरटीओ के वाहन 4.0 सॉफ्टवेयर के जरिए आवेदन का सत्यापन करेेंगे। डाटा मैच होने के बाद डीलर वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएंगे। इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग ने डीलर्स को निर्देश जारी कर दिए हैं। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ऐसी होगी नंबर प्लेट
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर सात अंकों का यूनिक कोड भी रहेगा। साथ ही, रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित होगा। एलूमिनियम की प्लेट पर नंबर को पेंट नहीं किया जाएगा। इसे प्रेशर मशीन से लगाया जाएगा। इसके जरिए हादसों और वाहन चोरी की घटना के दौरान वाहन की जानकारी करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed