{"_id":"660f0bc65a3ac764a30025a4","slug":"high-level-bridge-will-be-built-on-khiriyaghat-of-betwa-river-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-291957-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बेतवा नदी के खिरियाघाट पर बनेगा हाई लेवल ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बेतवा नदी के खिरियाघाट पर बनेगा हाई लेवल ब्रिज
विज्ञापन
आवागमन में कम हो जाएगा 25 किमी का फासला
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बेतवा नदी के खिरिया घाट पर हाई लेवल ब्रिज का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए शासन की ओर से 93.56 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। इसके बन जाने से मोंठ, गुरसराय आदि क्षेत्र के लोगों का आवागमन में 25 किलोमीटर का फासला कम हो जाएगा।
मोंठ के खिरियाघाट पर बेतवा नदी में वर्तमान में सालों पुराना रपटा बना हुआ है। यह काफी नीचा है, जिससे बारिश की शुरुआत में ही इसके ऊपर से नदी का पानी बहने लगता है, जिससे रपटे पर से लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए यहां सेतु निगम द्वारा हाई लेवल ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। यह ब्रिज नदी के पानी से लगभग 18 मीटर ऊंचा होगा। जबकि, यह 821 मीटर लंबा और 7.5 मीटर चौड़ा होगा। ब्रिज के निर्माण पर 93.56 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी, शासन की ओर से यह रकम स्वीकृत कर दी गई है। इस ब्रिज के बन जाने से मोंठ, चिरगांव व आसपास के क्षेत्र के लोगों को दूसरे रास्तों से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी होगी। इससे समय के साथ ईंधन की भी बचत होगी।
0000000
ब्रिज के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पूरी होते ही मौके पर काम शुरू कर दिया जाएगा। तीन साल में ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा। यह ब्रिज हाई लेवल होगा। नदी के पानी से इसकी ऊंचाई लगभग 18 मीटर होगी। - इं. मुकेश कुमार, परियोजना प्रबंधक-सेतु निगम
विज्ञापन
000000
ज्यादा पैसा खर्च होने पर शुरू हुआ स्पेशल ऑडिट
झांसी। सेतु निगम द्वारा मंडल के जालौन जनपद में सिंध नदी और मिरगा नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। जबकि, झोलूपुर मोड़ पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इन तीनों कामों के लिए शासन की ओर से तय बजट आवंटित किया गया था। लेकिन, इन तीनों परियोजनाओं का अब तक जितना काम हुआ है, उसके अनुपात में ज्यादा पैसा खर्च कर दिया गया है, जिसके चलते फिलहाल काम बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही इन कामों का स्पेशल ऑडिट शुरू कर दिया गया है। इसके बाद जांच होगी। इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की भी तलवार लटकी हुई है। ब्यूरो