फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   High consumption and electricity theft from 17 feeders of the city, distribution boxes of identified feeders are also being sealed.

Jhansi News: शहर के 17 फीडरों से खपत ज्यादा और बिजली चोरी भी, चिह्नित फीडरों के डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स भी हो रहे सील

Wed, 05 Feb 2025 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
High consumption and electricity theft from 17 feeders of the city, distribution boxes of identified feeders are also being sealed.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बिजली विभाग में शहर के ऐसे 17 फीडर चिह्नित किए हैं, जहां न सिर्फ बिजली की खपत ज्यादा है बल्कि चोरी भी बहुत है। इस पर अंकुश लगाने के लिए टीमें सघन जांच कर रही हैं। बेवजह लगे तारों को हटाया जा रहा है। डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स भी सील किए जा रहे हैं।



अधिकारियों ने अधिशासी अभियंता प्रथम और द्वितीय के क्षेत्र में लगे रेवेन्यू हाई लॉस फीडर चिह्नित किए हैं। इनमें न्यू रोड, झोकनबाग, सिटी, पावर हाउस, थापक बाग, वाटर वर्क्स, सीपरी-दो, ग्रास लैंड, बिजौली, झांसी फोर्थ (बरुआसागर), सांद्रा नगर, शिवाजी नगर, तालपुरा, पिछोर-दो, ईसाई टोला, महावीरन और नंदनपुरा फीडर हैं।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि इन फीडरों पर पर्याप्त उपभोक्ताओं की संख्या है। इसके बावजूद जितनी आपूर्ति हो रही है, उतने राजस्व की वसूल नहीं हो रही है। इसकी वजह बिजली चोरी है। अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि चिह्नित किए गए रेवेन्यू हाई लॉस फीडरों के क्षेत्रों में सघन चेकिंग कराई जा रही है। कई लोगों के यहां बिजली चोरी होते पकड़ी है, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




0- 170 से ज्यादा आरसी जारी करने की तैयारी



अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि पिछले दिनों चेकिंग के दौरान करीब 170 उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई थी। काफी इंतजार के बाद भी इन्होंने जुर्माने की राशि जमा नहीं की। अब इनके खिलाफ आरसी जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed