फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hi Ri, the heat of March... Jhansi was the hottest in the entire state, mercury crossed 42

हाय री, मार्च की गर्मी... समूचे प्रदेश में सबसे ज्यादा तपी झांसी, पारा 42 के पार

Wed, 30 Mar 2022 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hi Ri, the heat of March... Jhansi was the hottest in the entire state, mercury crossed 42
झांसी। अप्रैल शुरू होने से पहले ही गर्म हवाओं ने गर्मी का ग्राफ चढ़ा दिया है। बुधवार को समूचे प्रदेश में झांसी सबसे ज्यादा गर्म रही। पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। तेज धूप से लोग झुलसते रहे। इससे पहले वर्ष 2017 में पारा मार्च में 42.6 डिग्री सेल्सियस हुआ था। उधर, बुधवार को आगरा दूसरे नंबर पर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

30 मार्च बुधवार की गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया। दिन का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार गर्मी अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मई में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। इन गर्म हवा के चलते ही लगातार झांसी समेत बुंदेलखंड का तापमान बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि मई में गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाएगी। सामान्यता झांसी समेत बुंदेलखंड में मई में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। इस बार ये रिकॉर्ड टूट सकता है। जिले में मार्च माह में ही गर्मी पड़ने से लोग दिनभर बेहाल रहे। सुबह 11 बजे से ही गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी थी। शाम छह बजे तक तापमान 42 डिग्री तक बना रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश के टॉप 5 गर्म जिले
जिला न्यूनतम अधिकतम पारा
झांसी 20.8 42.1
आगरा 20.5 42.0
प्रयागराज 19.2 41.9
हमीरपुर 22.2 41.2
अलीगढ़ 20.2 40.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed