{"_id":"5fe3a52e8ebc3e3b6366f137","slug":"heroj-ground-will-be-repaire-jhansi-news-jhs1842512129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेक्शन वन घास से हरा भरा होगा हीरोज ग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेक्शन वन घास से हरा भरा होगा हीरोज ग्राउंड
विज्ञापन
झांसी। महानगर के सीपरी स्थित हीरोज ग्राउंड का कायाकल्प झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है। मैदान के कायाकल्प पर दो करोड़ 26 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मैदान को हराभरा बनाने के लिए सात लाख रुपये की लागत से बेहतरीन गुणवत्ता की सिलेक्शन वन घास को लगाया जा रहा है।
हीरोज ग्राउंड को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की कर्मस्थली माना जाता है। इस मैदान पर वह हॉकी का अभ्यास किया करते थे। खेल से संन्यास लेने के बाद इसी मैदान पर नवोदित खिलाड़ियों को हॉकी की बारीकियों को सिखाते थे। इसी मैदान पर मेजर ध्यानचंद की समाधि है। खेल सुविधा के नाम पर मैदान के चारों ओर सिर्फ एक चारदीवारी ही थी। झांसी विकास प्राधिकरण ने मैदान के कायाकल्प की योजना को तैयार किया था। योजना के तहत में दो मुख्य द्वारों के अलावा मैदान के चारों ओर आठ मीटर की बाउंड्रीवॉल, संग्रहालय, दर्शक दीर्घा, मैदान के चारों ओर वाकिंग ट्रैक, ईपीडीएम का निर्माण कराया गया है। मैदान में खिलाड़ियों के अनुरूप ही सिलेक्शन वन घास को लगाया जा रहा है।
इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि हीरोज ग्राउंड मेजर ध्यानचंद की कर्मस्थली है। जिसके चलते निर्माण कार्य के हर पहलू पर नजर रखी गई है। मैदान पर सिलेक्शन वन घास को लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
सत्तर लाख चालीस हजार अतिरिक्त होंगे खर्च
झांसी। हीरोज ग्राउंड के दर्शक दीर्घा व सीढ़ियों पर विशेष प्रकार के पत्थरों को लगाया जाएगा। जिस पर झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा सत्तर लाख चालीस हजार रुपये अतिरिक्त खर्च किए जाएंगे।