{"_id":"577822c34f1c1b797179c3e9","slug":"helmet-compelsury","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट नहीं पहना तो भरा जुर्माना और मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट नहीं पहना तो भरा जुर्माना और मांगी माफी
jhansi
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
helmet
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी के निर्देश पर शनिवार की शाम पूरे शहर में बड़े पैमाने पर हेलमेट लगाओ अभियान चला। पहली बार थानों की पुलिस ने हेलमेट चेक किए। खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी कई जगह पर बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों को पकड़ा और संबंधित थानों की पुलिस को सौंपा। हेलमेट नहीं लगाने वालों ने जुर्माना भरा और माफी भी मांगी।
पुलिस ने इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, मऊरानीपुर तिराहा, गोविंद चौराहा, जीवनशाह तिराहा, चित्रा चौराहा, रसबहार तिराहा, एवट मार्केट, झांसी होटल चौराहा, बाटा चौराहा, बस स्टैंड, मेडिकल कालेज बाईपास, खंडेराव गेट, बीकेडी चौराहा, मिनर्वा चौराहा, अशोक तिराहा, डीआरएम कार्यालय मार्ग, आशिक चौराहा, जेल चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा आदि स्थानों पर अभियान चलाया। कुछ लोग पुलिस देख इधर-उधर से भागने का प्रयास करने लगे मगर बच नहीं सके। कुछ लोग पुलिस से बहस करने लगे पर उन्हें हड़काया गया और हिदायत दी गई कि बजाय तर्क करने के हेलमेट पहने। इससे उनकी सुरक्षा भी होगी और पुलिस कार्रवाई से भी बचे रहेंगे। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए अपने रुतबे और संबंधों को हवाला दिया मगर उनकी एक नहीं चली। इस दौरान एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, सीओ सिटी कल्याण सिंह सक्रिय रहे। एसएसपी ने बताया कि अब लगातार अभियान चलाया जाएगा। पुलिस वाले भी नहीं बख्शे जाएंगे। कुछ के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।