{"_id":"5779699a4f1c1b6f0c7f9b2c","slug":"helmet-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्होंने पहन लिया हेलमेट, आप भी पहनिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्होंने पहन लिया हेलमेट, आप भी पहनिए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
helmet
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। हेलमेट लगाओ अभियान की मुहिम का असर तेजी से दिख रहा है। कई लोगों ने हेलमेट पहनना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी भी बड़े पैमाने पर दोपहिया वाहन वाले हेलमेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।
यूपी केबिनेट का फैसला आने के बाद पुलिस ने हेलमेट पर अभियान छेड़ा हुआ है। हेलमेट नहीं लगाने पर अब तक 1500 से अधिक लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। जुर्माना वसूला जा चुका है।
इसका ही असर है कि अब कई लोग हेलमेट लगाकर ही घर से निकल रहे हैं। कुछ पुलिस के डर से तो कुछ सुरक्षा के लिए हेलमेट इस्तेमाल कर रहे हैं। रविवार को भी पुलिस इस अभियान पर पुलिस अधिकारियों पर नजर रही। प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने हेलमेट नहीं लगाए लोगों को रोका और उन्हें हिदायत दी। उधर, हेलमेट का कारोबार भी तेजी से बढ़ा है। फुटपाथों पर हेलमेट की कई नई दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन
250 से एक हजार रुपये तक में हेलमेट उपलब्ध हैं। एसएसपी मनोज तिवारी का कहना है कि चेकिंग अभियान का मकसद किसी का उत्पीड़न करना नहीं है, बल्कि सुरक्षा के लिए हेलमेट की आदत डलवाना है। आंकड़े बताते हैं कि सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट नहीं लगाने की वजह से सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। अब असर दिखने लगा है। सोमवार से फिर चेकिंग अभियान चलेगा।