{"_id":"593ee9861126f4c80b8b4d98","slug":"heirakund-s-ac-fail-heat-driven-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीराकुंड का एसी फेल, गर्मी से उबले यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीराकुंड का एसी फेल, गर्मी से उबले यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
हीराकुंड का एसी फेल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन से विशाखापटनम जा रही हीराकुंड एक्सप्रेस का एसी फेल होने पर यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर तीन पर जमकर हंगामा किया। एसी दुरुस्त करने के लिए एक टेक्नीशियन ट्रेन के साथ रवाना किया गया। इस बीच ट्रेन एक घंटे लेट हो गई।
हीराकुंड एक्सप्रेस के बी-वन कोच का एसी निजामुद्दीन से ही खराब था। यात्री लगातार शिकायत दर्ज करा रहे थे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। गर्मी के कारण पल-पल काटना मुश्किल हो रहा था। खासकर वे यात्री ज्यादा परेशान थे, जो बच्चों को लेकर साथ जा रहे थे। यात्रियों ने आगरा और ग्वालियर स्टेशन पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां उनको यह कहकर शांत करा दिया गया कि झांसी में एसी ठीक कर दिया जाएगा। यह ट्रेन झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर सोमवार को 3.11 बजे आई। यहां जब यात्रियों को पता लगा कि एसी ठीक नहीं हो सकता तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और प्लेटफार्म पर हंगामा करने लगे। खबर लगने पर आरपीएफ, टिकट चेकिंग और एसी मेकेनिक स्टाफ मौके पर पहुंच गए।
कर्मचारियों ने फाल्ट को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ट्रेन चल दी तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर उसे रुकवा लिया। बाद में यात्रियों को यह कहकर कोच में बिठवा दिया गया कि साथ में एक टेक्नीशियन कर्मचारी भेजा जा रहा है, जो चलती ट्रेन में फाल्ट ठीक कर देगा। तब ट्रेन शाम 4.19 बजे विशाखापटनम के लिए रवाना हो सकी। मालूम हो कि, दस दिन पहले भी दो दिन लगातार हीराकुंड एक्सप्रेस का एसी खराब हुआ था और दोनों दिन ट्रेन डेढ़ घंटे तक झांसी स्टेशन खड़ी रही थी।