फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Heat will pick up speed in Jhansi, mercury will cross 42 next week

Jhansi News: झांसी में गर्मी पकड़ेगी रफ्तार, अगले हफ्ते पारा पहुंचेगा 42 पार

Fri, 07 Apr 2023 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Heat will pick up speed in Jhansi, mercury will cross 42 next week
झांसी। अब झांसी में गर्मी रफ्तार पकड़ेगी। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा। 15 अप्रैल से लोगों को लू के थेपेड़े झेलने पड़ेंगे।
विज्ञापन

20 मार्च के बाद मौसम में हुए बदलाव की वजह से बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। सर्द हवाएं चलने से तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया था। अप्रैल की शुरुआत होने के बाद तापमान में इजाफा होना शुरू हो गया और ये 35 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 35.6 और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब लगातार तापमान बढ़ेगा। 15 अप्रैल से लू चलनी शुरू हो जाएगी और अधिकतम पारा 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसे में गर्मी में लोगों के पसीने छूटने लगेंगे।
विज्ञापन


7 से 13 अप्रैल तक ये रह सकता पारा
..........................................
दिन अधिकतम पारा
शुक्रवार 37.1
शनिवार 37.3
रविवार 37.5
सोमवार 38.2
मंगलवार 38.4
बुधवार 38.2
बृहस्पतिवार 39.4

इन बातों का रखें ध्यान
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. जकी सिद्दीकी ने बताया कि गर्मियों में लोग बासा खाना न खाएं। ठेलों पर बिकने वाले कटे फलों का भी सेवन न करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। अचानक एसी या कूलर से धूप में न निकलें। अगर बाहर से घर आते हैं तो तुरंत एसी में न बैठ जाएं। अगर जरूरी न हो तो तेज धूप में जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed