{"_id":"65e388165a529130080da005","slug":"health-records-of-seven-lakh-people-saved-in-digital-form-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-273832-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सात लाख लोगों की सेहत का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सात लाख लोगों की सेहत का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित
विज्ञापन
लक्ष्य के सापेक्ष 35.24 फीसदी लोगों की बनी आभा आईडी, टॉप तीन जिलों में झांसी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आभा आईडी बनाने में झांसी प्रदेश के शीर्ष तीन जिलों में शामिल है। जनपद में 35.24 फीसदी लोगों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप में अपलोड हो चुका है। आईडी के जरिए अब डॉक्टर को इन लोगों को पूर्व में हुई बीमारी, जांच रिपोर्ट आदि दिख जाएगी।
आभा आईडी से कोई भी व्यक्ति अपना मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रख सकता है। उसे जरूरत पड़ने पर चिकित्सकों के साथ साझा कर सकते हैं। चिकित्सीय परामर्श, लैब रिपोर्ट, डायग्नोसिस रिपोर्ट आदि स्वास्थ्य संबंधी सभी विवरण इसमें उपलब्ध रहते हैं। आंकड़ों को देखें तो झांसी में 20.98 लाख लोगों के सापेक्ष 739334 की आभा आईडी बन चुकी है, जो कि लक्ष्य का 35.24 प्रतिशत है। वहीं, ललितपुर में 12.38 लाख लोगों के सापेक्ष 242991 यानी 19.62 प्रतिशत और जालौन में 1591913 की तुलना में 194670 यानी 12.23 फीसदी आभा आईडी बनी है।
वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे का कहना है कि झांसी मंडल के सभी जनपदों में आभा आईडी बनाने की प्रगति में लगातार सुधार हो रहा है। ओपीडी में आ रहे मरीजों के पंजीकरण के साथ ही ऑनलाइन आईडी बन रही है। सभी आशाओं के सहयोग से ऑफलाइन मोड में भी आईडी बनाई जा रही है। पोर्टल अथवा एप पर नई व्यवस्था से कोई भी व्यक्ति खुद भी आभा आईडी बना सकता है। मंडल स्तर से नियमित समीक्षा की जा रही है। जल्द ही लक्ष्य पूर्ति कर ली जाएगी।
विज्ञापन
मंडल के जनपदों की स्थिति
..................................
जिला रैंक
झांसी 3
ललितपुर 20
जालौन 30